Published : May 29, 2025 12:30 pm IST, Updated : May 29, 2025 12:32 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
स्मार्टफोन के बाजार में पिछले कुछ सालों में फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। अगर आपको फ्लिप फोन पसंद हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज कंपनी मोटोरोला की तरफ से एक नया फ्लिप फोन Motorola Razr 60 को लॉन्च कर दिया गया है।
2/6Image Source : फाइल फोटो
Motorola Razr 60 में कंपनी ने दमदार फीचर्स के साथ अट्रैक्टिव डिजाइन पेश किया है। लेटेस्ट फ्लिप फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। Motorola Razr 60 में आपको बेहतरीन डुअल स्क्रीन मिलने वाली है। इसमें आपको बड़ी रैम, बड़ी स्टोरेज और बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलने वाला है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।
3/6Image Source : फाइल फोटो
मोटोरोला ने Motorola Razr 60 Flip को सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है जिसमें 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। इसे कंपनी ने 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इसकी सेल 4 जून 2025 से शुरू होगी। आप इसे मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकेंगे।
4/6Image Source : फाइल फोटो
फोटोग्राफी के मामले में Motorola Razr 60 एक शानदार फोन रहने वाला है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+13 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्लिप फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
Motorola Razr 60 Flip में 6.96 इंच का POLED LTPO डिस्प्ले मिलनेव वाला है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। इसके आउटर साइड में आपको 3.63 इंच की कवर स्क्रीन मिलेगी। डिस्प्ले को सेफ रखने के लिए कंपनी ने इसमें Gorilla Glasa Victus की प्रोटेक्शन दी है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
Motorola Razr 60 Flip में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर दिया है। इस चिपसेट के साथ आप बड़े ही आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकेंगे। कंपनी ने इसमें MotoAI का भी सपोर्ट दिया है जिसमें कई सारे एआई फीचर्स मिलेंगे। इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB की बड़ी स्टोरेज मिलेगी। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा।