13 मई को लॉन्च होगा Motorola का मुड़ने वाला फोन Razr 60 Ultra, देखें First Look
13 मई को लॉन्च होगा Motorola का मुड़ने वाला फोन Razr 60 Ultra, देखें First Look
Motorola Razr 60 Ultra को भारत में अगले सप्ताह 13 मई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया जा चुका है, जहां फोन के कई फीचर्स रिवील हुए हैं।
Published : May 10, 2025 02:11 pm IST, Updated : May 10, 2025 02:11 pm IST
1/5Image Source : Amazon India
Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। मोटोरोला के इस मुड़ने वाले फ्लिप स्मार्टफोन को पिछले महीने 24 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Moto Razr 50 Ultra को रिप्लेस करेगा।
2/5Image Source : Amazon India
मोटोराला के इस अपकमिंग फोन का लुक और डिजाइन पिछले साल आए मॉडल की तरह ही है। इस फोन को भारत में 13 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया गया है, जहां फोन के कई फीचर्स सामने आए हैं। इसके अलावा इसे कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा जा चुका है।
3/5Image Source : Amazon India
अमेजन लिस्टिंग के मुताबिक, मोटोरोला का यह फ्लिप फोन तीन कलर ऑप्शन- फेंटम वुड, फेंडम स्कार्ब और फेंटम रियो रेड में आएगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 16GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।
4/5Image Source : Amazon India
मोटोरोला के इस मुड़ने वाले फोन में 6.96 इंच की बड़ी OLED फोल्डेबल स्क्रीन मिल सकती है। वहीं, इसमें 4 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। फोन के दोनों डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट कर सकते हैं। यह Android 15 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करेगा।
5/5Image Source : Amazon India
इसके बैक में 50MP के दो कैमरे और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का कैमरा मिल सकता है। यह फोन 4,500mAh की बैटरी और 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। इस फोन की भारत में शुरुआती कीमत 99,999 रुपये हो सकती है।