OnePlus 15 को सस्ते में खरीदने का मौका, अमेजन पर ऑफर्स की बारिश
OnePlus 15 को सस्ते में खरीदने का मौका, अमेजन पर ऑफर्स की बारिश
OnePlus 15 की कीमत में कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर वनप्लस का यह फोन 3,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन को भारत में 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।
Published : May 22, 2026 06:32 pm IST, Updated : May 22, 2026 06:32 pm IST
1/5Image Source : India TV
OnePlus 15 की कीमत में कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर वनप्लस का यह फोन 3,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन को भारत में 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। कंपनी ने बाद में फोन की कीमत में 5,000 रुपये का इजाफा कर दिया। इसके बाद वनप्लस का यह फोन 77,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा था।
2/5Image Source : India TV
अमेजन पर OnePlus का यह फोन 77,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलता है। फोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है। प्राइस कट के बाद यह फोन 74,999 रुपये में मिलेगा। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है।
3/5Image Source : India TV
OnePlus 15 में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2772 x 1272 पिक्सल है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 का सपोर्ट दिया गया है। वनप्लस के इस फोन का डिस्प्ले 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का सपोर्ट मिलेगा।
4/5Image Source : India TV
इस फोन में कंपनी ने सबसे तगड़ा Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर यूज किया है, जिसके साथ 16GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज मिलता है। OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
5/5Image Source : India TV
OnePlus 15 में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।