पॉवरबैंक जैसी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा OnePlus का नया टैबलेट, जानें कब होगी इसकी एंट्री
पॉवरबैंक जैसी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा OnePlus का नया टैबलेट, जानें कब होगी इसकी एंट्री
एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस जल्द ही भारतीय बाजार में अपना एक नया टैबलेट लॉन्च कर सकती है। वनप्लस के अपकमिंग टैबलेट में पॉवर बैंक जैसी बड़ी बैटरी मिलने वाली है।
Published : Mar 30, 2025 11:57 am IST, Updated : Mar 30, 2025 11:57 am IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
जब भी हम वीडियो स्ट्रीमिंग या फिर गेमिंग जैसे काम फोन पर करते हैं तो बड़ी स्क्रीन की कमी जरूर खलती है। ऐसे समय में टैबलेट खरीदने का भी मन करता है। अगर आप एक नया टैबलेट लेना चाहते हैं तो बता दें कि वनप्लस जल्द ही भारतीय मार्केट में OnePlus Pad 2 Pro को लॉन्च करेगा।
2/6Image Source : फाइल फोटो
वनप्लस की तरफ से पिछले साल OnePlus Pad Pro को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इसका अपग्रेडेड वर्जन OnePlus Pad 2 Pro ला रही है। वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे काम के लिए यह एक परफेक्ट डिवाइस होने वाला है।
3/6Image Source : फाइल फोटो
OnePlus Pad 2 Pro को कंपनी इसी साल जून के महीने में लॉन्च कर सकती है। इसे मल्टीटास्किंग और हाई परफॉर्मेंस काम के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आपको 13.2 इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें 3.4K रेजोल्यूशन के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा।
4/6Image Source : फाइल फोटो
परफॉर्मेंस के लिए OnePlus Pad 2 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें कंपनी 16GB LPDDR5X RAM और 1TB स्टोरेज दे सकती है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
OnePlus Pad 2 Pro का सबसे हाइलाइटिंग फीचर इसकी बैटरी कैपेसिटी होने वाली है। कंपनी इसमें पॉवर बैंक जैसी बड़ी बैटरी दे सकती है। लीक्स के मुताबिक यह टैबलेट मार्केट में 10,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
अगर आप बहुत अधिक वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपको बार बार इसे चार्जिंग में नहीं लगाना पड़ेगा। बड़ी बैटरी के साथ साथ इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलने वाला है। कंपनी इसे 80W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 8MP का फ्रंट कैमरा भी इसमें होगा।