Published : Jan 07, 2026 11:47 pm IST, Updated : Jan 07, 2026 11:47 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आपके भी फोन की लॉक स्क्रीन पर OTP, मैसेज या अन्य नोटिफिकेशन आते हैं तो आपको इन्हें छुपाने की टेंशन होती होगी जिससे कि ये किसी गलत हाथ में ना पड़ जाएं। यहां हम आपको ऐसी ही ट्रिक के बारे में बता रहे हैं जिससे आप ये छुपा सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
एंड्रॉइड फोन में OTP नोटिफिकेशन छुपाने के लिए फोन की सेंटिंग्स में जाएं और नोटिफिकेशन का ऑप्शन खोलें। इसमें जाकर Hide snsitive content या सिमिलर ऑप्शन चुनें। ऐसा करने के बाद लॉक स्क्रीन पर मैसेज कंटेट नहीं दिखेगा और केवल ऐप का नाम दिखेगा। OTP डिटेल्स के लिए आपको फोन अनलॉक करना होगा और इससे आपके OTP सिक्योर हो जाएंगे।
3/5Image Source : Unsplash
iPhone यूजर्स के लिए भी सेटिंग्स में जाने के बाद नोटिफिकेशन पर टैप करना होगा। यहां Show Preiews का ऑप्शन चुनें इसके बाद When Unlocked या Newer का ऑप्शन सेलेक्ट करें। इसके बाद आईफोन पर आपका ओटीपी तब तक नहीं दिखेगा जब तक आप फोन अनलॉक नहीं करेंगे।
4/5Image Source : Freepik
लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन ऑफ करना इसलिए जरूरी है कि जिससे आपके ओटीपी या अन्य मैसेज पब्लिक प्लेस या ऑफिस,कॉलेज या ट्रेवल के दौरान कोई पढ़ या जान ना सके।
5/5Image Source : Freepik
इसको ऑन करना इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि ज्यादातर स्मार्टफोन में ये सेटिंग्स ऑटोमैटिक आती हैं कि मैसेज और नोटिफिकेशन लॉक स्क्रीन पर भी देखे जा सकते हैं।