Paris AI Summit में Google CEO सुंदर पिचाई समेत इन टेक दिग्गजों से मिले पीएम मोदी, देखें तस्वीरें
Paris AI Summit में Google CEO सुंदर पिचाई समेत इन टेक दिग्गजों से मिले पीएम मोदी, देखें तस्वीरें
Paris AI Summit में पीएम मोदी ने AI के भविष्य और उसकी संभावनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। फ्रांस की राजधानी में आयोजित इस मेगा समिट में पीएम मोदी ने सुंदर पिचाई समेत टेक दिग्गजों से मुलाकात की।
Published : Feb 12, 2025 03:51 pm IST, Updated : Feb 12, 2025 03:51 pm IST
1/6Image Source : Narendra Modi/X
Paris AI Summit में पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पॉजीटिव पहलुओं के साथ-साथ उसको रेगुलेट करने की जरूरत के बारे में भी बताया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित हुए इस 'AI महाकुंभ' की अध्यक्षता राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने की। वहीं, पीएम मोदी इस समिट के को-चेयरमैन के तौर पर दुनियाभर के लीडर्स और टेक दिग्गजों से मुलाकात की।
2/6Image Source : Narendra Modi/X
AI समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने बताया कि AI कैसे हमारी जिंदगी बदल रहा है? उन्होंने एआई के सकारात्मक पहलू के साथ-साथ इसके कई और पहलूओं पर हमें ध्यान देना पर जोर दिया है। साथ ही, पीएम मोदी ने इस इवेंट में इंडिया एआई मिशन का भी जिक्र किया और बताया कि हम जल्द ही स्वदेशी AI लार्ज लैंग्वेज मॉडल यानी LLM बनाने वाले हैं।
3/6Image Source : Narendra Modi/X
पीएम मोदी ने इस AI समिट में टेक दिग्गज कंपनी Google और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपने X हैंडल से इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा- 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और यह भारत में अविश्वसनीय अवसर लेकर आया है। उन्होंने कहा कि देश के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को आगे बढ़ाने के लिए गूगल भारत के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने बताया कि गूगल और भारत के बीच इस इंडस्ट्री के लिए आपसी सहयोग को लेकर बातचीत हुई।'
4/6Image Source : Alexandr Wang/X
पीएम मोदी ने इसके अलावा Scale AI के CEO Alexandr Wang से भी मुलाकात की। स्केल एआी के फाउंडर और सीईओ एलेक्जेंडर वांग ने पीएम मोदी के साथ एआई इंडस्ट्री के भविष्य और उसकी योजनाओं के बारे में चर्चा की। एलेक्जेंडर वांग ने अपने X हैंडल से इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की है।
5/6Image Source : Aravind Srinivas/X
चीनी एआई स्टार्ट-अप कंपनी DeepSeek AI के सपोर्टर्स में से एक Perplexity AI के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने भी पीएम मोदी से AI समिट में मुलाकात की। अरविंद श्रीनिवास भारतीय मूल के हैं। Aravind Srinivas ने अपने X हैंडल से पीएम मोदी के साथ हुई अपनी मुलाकात की तस्वीर शेयर की है।
6/6Image Source : FILE
पेरिस AI समिट के बाद पीएम मोदी अब अमेरिकी दौरे पर जाएंगे, जहां वो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा X और Tesla के CEO एलन मस्क के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं। Elon Musk के साथ पहले भी पीएम मोदी की एक बार मुलाकात हो चुकी है। उम्मीद है कि इस मुलाकात में मस्क पीएम मोदी से भारत में Starlink और Tesla के भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं।