Realme 15 5G सीरीज में मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स हुए लीक
Realme 15 5G सीरीज में मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स हुए लीक
Realme 15 5G और Realme 15 Pro के सभी फीचर्स लॉन्च से पहले रिवील हो गए हैं। यह स्मार्टफोन सीरीज 24 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी। फोन की कीमत भी सामने आ गई है।
Published : Jul 19, 2025 11:05 am IST, Updated : Jul 19, 2025 11:05 am IST
1/5Image Source : Realme India
Realme 15 और Realme 15 Pro को 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले इन दोनों फोन के कई फीचर्स आधिकारिक तौर पर कंफर्म किए हैं। साथ ही, इनकी कीमत भी ऑनलाइन लीक हुई है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में मीडियाटेक का लेटेस्ट प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, इसका प्रो मॉडल क्वालकॉम के प्रोससर के साथ आएगा। यही नहीं, यह स्मार्टफोन सीरीज 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगी।
2/5Image Source : Realme India
रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इसके वनिला यानी स्टैंडर्ड मॉडल में MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, इसका प्रो मॉडल Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा। ये दोनों फोन 7,000mAh की बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे और इनमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
3/5Image Source : Realme India
Realme 15 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का एक अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं, इसके प्रो मॉडल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन, 50MP का सेकेंडरी और 50MP का ही तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सीरीज में 32MP का कैमरा मिल सकता है।
4/5Image Source : Realme India
इस सीरीज के दोनों फोन 4D Curve+ हाइपरग्लो डिस्प्ले के साथ आएंगे। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2500Hz टच सैम्प्लिंग रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक हो सकती है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलेगा। वहीं, ये फोन IP69 रेटेड होंगे, जिसकी वजह से फोन के पानी में डूबने और धूल-मिट्टी आदि में कोई खराबी नहीं आएगी।
5/5Image Source : Realme India
रियलमी की ये नई स्मार्टफोन सीरीज 30,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकती है। पिछले साल कंपनी ने Realme 14 Pro+ को 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इस साल लॉन्च होने वाला प्रो मॉडल अपग्रेडेड फीचर के साथ आएगा। इसमें AI Edit Genie जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।