15000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का धांसू फोन, हो गया बड़ा Price Cut
15000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का धांसू फोन, हो गया बड़ा Price Cut
Realme GT 7 Pro की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। रियलमी का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 15,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट ऑफर्स भी दिए जा रहा है।
Published : Nov 08, 2025 04:46 pm IST, Updated : Nov 08, 2025 04:46 pm IST
1/5Image Source : India TV
Realme GT 7 Pro की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। रियलमी का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 15,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट ऑफर्स भी दिए जा रहा है। Realme GT 8 Pro लॉन्च होने से पहले कंपनी ने फोन की कीमत में ये बड़ी कटौती की है। यह फोन दमदार कैमरा और जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है।
2/5Image Source : India TV
Realme GT 7 Pro की 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। Flipkart पर इसका 12GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट महज 44,498 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा फोन पर बैंक ऑफर्स भी दिया जा रहा है। साथ ही आप फोन को एक्सचेंज करके 33,300 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस तरह से आपको रियलमी का यह फोन काफी सस्ते में मिलेगा।
3/5Image Source : India TV
रियलमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K LTPO Eco2 OLED Plus 3D डिस्प्ले मिलता है, जो FHD+ यानी फुल एचडी प्लस रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2780 x 1264 पिक्सल है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 94.2 प्रतिशत तक है। फोन के डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। साथ ही, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक की है।
4/5Image Source : India TV
रियलमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 3nm टेक्नोलॉजी वाले Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। फोन में 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रियलमी के इस फोन में Android 15 पर बेस्ड Relame UI 6.0 मिलता है। यह फोन 5,800mAh की बड़ी बैटरी के साथ आाता है। फोन की बैटरी को चार्ज करने के लिए 120W का सुपरफास्ट चार्जर मिलता है।
5/5Image Source : India TV
इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 120x सूपर जूम को सपोर्ट करेगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिलता है।