6799 रुपये में मिल रहा Realme का 6300mAh बैटरी वाला फोन, हो गया बड़ा Price Cut
6799 रुपये में मिल रहा Realme का 6300mAh बैटरी वाला फोन, हो गया बड़ा Price Cut
Realme Narzo 80 Lite की कीमत में भारी कटौती की गई है। अमेजन पर यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन में 6300mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
Published : Nov 04, 2025 10:43 am IST, Updated : Nov 04, 2025 10:43 am IST
1/5Image Source : Realme
Realme Narzo 80 Lite की कीमत में भारी कटौती की गई है। अमेजन पर यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन में 6300mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। रियलमी ने कुछ सप्ताह पहले ही अपने इस बजट फोन को भारतीय बाजार में पेश किया गया है।
2/5Image Source : Realme
रियलमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। प्राइस कट के बाद यह 7,299 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। रियलमी की वेबसाइट और अमेजन से इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
3/5Image Source : Realme
Realme Narzo 80 Lite में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में ट्रेडिशनल वाटर ड्रॉप नॉच वाला डिजाइन दिया गया है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक की है। यह फोन दो कलर ऑप्शन बीच गोल्ड और ऑब्शिडियन ब्लैक में आता है। फोन के बैक में LED रिंग दी गई है, जो 9 अलग-अलग रंगों में ग्लो करता है।
4/5Image Source : Realme
रियलमी का यह फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 6300mAh की बैटरी के साथ 15W का SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।
5/5Image Source : Realme
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसके साथ LED फ्लैश लाइट दिया गया है। फोन में 13MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन में 5MP का कैमरा मिलेगा। फोन में डुअल 4G सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।