12199 रुपये में मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, जानें कहां मिलेगा ऑफर
12199 रुपये में मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, जानें कहां मिलेगा ऑफर
Realme ने अपने हाल में लॉन्च हुए बजट फोन की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया है। रियलमी का यह सस्ता 5G फोन महज 12,199 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।
Published : Apr 10, 2026 06:34 pm IST, Updated : Apr 10, 2026 06:34 pm IST
1/5Image Source : Realme
Realme ने अपने हाल में लॉन्च हुए बजट फोन की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया है। रियलमी का यह सस्ता 5G फोन महज 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में रियलमी का यह 7000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च प्राइस से 35% तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
2/5Image Source : Realme
Realme P4 Lite 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB, 6GB RAM + 128GB और 4GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 800 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। बैंक डिस्काउंट के बाद यह फोन 12,199 रुपये में मिलेगा।
3/5Image Source : Realme
यह फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है, जिसे एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। फोन में दो 5G सिम कार्ड लगा सकते हैं।
4/5Image Source : Realme
Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। रियलमी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट इस्तेमाल किया है।
5/5Image Source : Realme
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का कैमरा मिलता है।