Published : Jan 29, 2026 06:05 pm IST, Updated : Jan 29, 2026 06:05 pm IST
1/8Image Source : Realme
रियलमी ने आज Realme P4 Power 5G फोन भारत में लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत 10001mAh बैटरी है जो भारत की पहली ऐसी सबसे बड़ी बैटरी है।
2/8Image Source : Realme
रियलमी का यह फोन 6.8 इंच के 1.5K FHD+ 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले हायपरग्लो फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
3/8Image Source : Realme
रियलमी पी4 पावर 5जी फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है और दावा किया गया है कि फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।
4/8Image Source : Realme
Realme P4 Power फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा।
5/8Image Source : Realme
Realme P4 Power 5G फोन को तीन कलर ऑप्शन - ट्रांस सिल्वर, ट्रांस ऑरेंज और ट्रांस ब्लू में लॉन्च किया गया है।
6/8Image Source : Realme
इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ शार्प 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर है और इसमें एक हायपरविजन+AI चिप जो रेजॉल्यूशन को बढ़ाती है, इसके साथ ही फ्रेम रेट को स्टेबलाइजेशन भी प्रदान करती है।
7/8Image Source : Realme
इसमें ऑल सिनेरियो बायपास चार्जिंग जैसा सपोर्ट मिलता है जो गेमिंग, वीडियो, नेविगेशन किसी भी काम के दौरान चार्जिंग करने पर भी डिवाइस को गर्म होने नहीं देता। इसमें ऐसे एलिमेंट हैं जिनसे इस फोन की बैटरी हाई यूज होने और भारी कैपिसिटी पर फुल चार्ज होने पर भी फोन को बिलकुल कूल बनाए रखती है।
8/8Image Source : Realme
बाहर जाना है और फोन चार्ज नहीं है तो कोई दिक्कत नहीं, फोन चार्जिंग में लगाएं और इस दौरान लॉन्ग प्रेस करें। देखें कि कैसे चार्जिंग स्पीड 21 परसेंट बूस्ट हो जाती है और मिनटों में फोन चार्ज हो जाता है।