Realme P4 Pro की स्पेशल सेल, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर 5000 रुपये बचाने का शानदार मौका
Realme P4 Pro की स्पेशल सेल, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर 5000 रुपये बचाने का शानदार मौका
Realme P4 Pro की स्पेशल सेल कल यानी 29 अगस्त को दिन के 12 बजे आयोजित की जाएगी। 12 घंटे चलने वाले इस सेल में रियलमी के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर 5000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।
Published : Aug 28, 2025 06:37 pm IST, Updated : Aug 28, 2025 06:37 pm IST
1/5Image Source : Realme
Realme P4 सीरीज पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुई थी। रियलमी की यह स्मार्टफोन सीरीज 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आती है। इस सीरीज के प्रो मॉडल यानी Realme P4 Pro 5G को कल यानी 29 अगस्त को भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 12 घंटे तक चलने वाले इस स्पेशल सेल में कंपनी फोन की खरीद पर दमदार ऑफर्स दे रही है।
2/5Image Source : Realme
Realme P4 Pro 5G की सेल 29 अगस्त दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर किया जा रहा है।
3/5Image Source : Realme
यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 21,999 रुपये और 23,999 रुपये में आते हैं। इसे तीन कलर ऑप्शन स्टील ग्रे, इंजन ब्लू और फोर्ज रेड में खरीदा जा सकता है।
4/5Image Source : Realme
रियलमी का यह फोन 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। रियलमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।
5/5Image Source : Realme
Realme P4 Pro के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP65 और IP66 रेटिंग को सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।