Published : Apr 03, 2026 03:59 pm IST, Updated : Apr 03, 2026 03:59 pm IST
1/5Image Source : Redmi India
Redmi 15A को आज यानी 3 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। रेडमी का यह बजट 5G फोन महज 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन 6,300mAh की दमदार बैटरी, ऑक्टाकोर प्रोसेसर समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है। पहली सेल में फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
2/5Image Source : Redmi India
Redmi 15A को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 14,499 रुपये और 16,499 रुपये में आते हैं। फोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट की वेबसाइट के अलावा शाओमी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर आयोजित की जा रही है।
3/5Image Source : Redmi India
रेडमी का यह सस्ता 5G फोन 6,300mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन में 15W USB Type C चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग फीचर मिलता है। कंपनी इस फोन को 4 साल तक OS और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है। इसमें IP52 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी के छींटों से खराब नहीं होगा।
4/5Image Source : Redmi India
इस फोन के बैक में AI डुअल कैमरा मिलता है। फोन में 32MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है। यह फोन HyperOS 3 पर काम करता है, जो Android 16 पर बेस्ड है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
5/5Image Source : Redmi India
Redmi 15A में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करका है। रेडमी का यह फोन वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में ऑक्टाकोर 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें डुअल बैंड WiFi, Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी दी गई है।