Samsung की इस प्रीमियम सीरीज में नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट, कंपनी का बड़ा फैसला
Samsung की इस प्रीमियम सीरीज में नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट, कंपनी का बड़ा फैसला
Written By: Harshit Harsh@HarshitKHarsh
Published : Feb 05, 2026 11:18 pm IST, Updated : Feb 05, 2026 11:18 pm IST
Image Source : Samsung Newsroom
Samsung ने अपनी एक और प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज के लिए सॉफ्टवेयर का सपोर्ट बंद कर दिया है। अब Galaxy S21 सीरीज के लिए कोई भी क्वार्टली अपडेट जारी नहीं किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था। सैमसंग की यह सीरीज Android 11 के साथ लॉन्च हुई थी।
Image Source : Samsung
पिछले साल से ही कंपनी ने इस फोन के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम रोल आउट नहीं किया है यानी इस सीरीज के फोन में Android 16 का अपडेट जारी नहीं किया गया है। सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर Galaxy S21 सीरीज को क्वार्टली अपडेट की लिस्ट से हटा लिया है।
Image Source : Samsung
सैमसंग ने पहले इस सीरीज को मंथली अपडेट की लिस्ट से हटाया लिया था। अब इसे क्वार्टली अपडेट की लिस्ट से भी हटा लिया गया है। हालांकि, यह कंपनी की आखिरी सीरीज है, जिसमें कम समय के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट मिलनी थी। अब कंपनी अपनी फ्लैगशिप सीरीज के लिए 7 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।
Image Source : Samsung
अगर, आप भी सैमसंग की गैलेक्सी S21 सीरीज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अब सैमसंग की तरफ से कोई अपडेट नहीं मिलेगा। अगर, हो सके तो आप इस सीरीज के फोन का इस्तेमाल बंद कर दें और नए लॉन्च हुए फोन को यूज करें। सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलने से फोन पर साइबर अटैक का खतरा हो सकता है और आपकी निजी जानकारियां हैकर्स के हाथ लग सकती है।
Image Source : Samsung
Samsung Galaxy S26 सीरीज को इसी महीने लॉन्च किए जाने की संभावना है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट फिलहाल रिवील नहीं की है। Galaxy S21 सीरीज इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपकमिंग Galaxy S26 या फिर पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 सीरीज यूज कर सकते हैं। इनमें अगले 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।