Samsung Galaxy A07 5G से बेहतर हैं ये 5 फोन, कीमत और फीचर्स में देते हैं कड़ी टक्कर
Samsung Galaxy A07 5G से बेहतर हैं ये 5 फोन, कीमत और फीचर्स में देते हैं कड़ी टक्कर
Samsung ने भारत में 6000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च किया है। यह फोन 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है और इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। इस प्राइस रेंज में कई और फोन हैं, जिनमें इसके मुकाबले बेहतर फीचर्स मिलते हैं।
Published : Feb 06, 2026 05:58 pm IST, Updated : Feb 06, 2026 05:58 pm IST
1/6Image Source : Samsung India
Samsung ने भारत में 6000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च किया है। यह फोन 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है और इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 6.7 इंच का बड़ी LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस प्राइस रेंज में कई दमदार फोन खरीदे जा सकते हैं, जो सैमसंग के फोन के मुकाबले बेहतर फीचर्स से लैस हैं।
2/6Image Source : Vivo India
Vivo T4x 5G: वीवो का यह फोन 15,499 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6,500mAh की दमदार बैटरी मिलती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। इसका 6GB रेम और 128GB वाला वेरिएंट सैमसंग Galaxy A07 5G के फोन के मुकाबले 2,500 रुपये सस्ता है।
3/6Image Source : Redmi India
Redmi 15 5G: रेडमी का यह फोन 14,899 रुपये में आता है। इस फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। रेडमी का यह फोन Galaxy A07 5G के मुकाबले 3,100 रुपये सस्ता है और इसमें अच्छे फीचर्स दिए गए हैं।
4/6Image Source : Oppo India
Oppo K13x 5G: ओप्पो का यह फोन 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। ओप्पो का यह फोन Samsung Galaxy A07 5G को कड़ी टक्कर देता है।
5/6Image Source : India TV
CMF Phone 2 Pro 5G: नथिंग के इस बजट फोन की कीमत 17,999 रुपये है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर दिया गया है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें दो 50MP के कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
6/6Image Source : Realme India
Realme Narzo 90x 5G: रियलमी का यह फोन 13,895 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। फोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रियलमी का यह फोन Samsung galaxy A07 5G के मुकाबले करीब 4,000 रुपये महंगा है।