नए कैमरा डिजाइन के साथ जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy A36 5G, FCC पर हुआ लिस्ट
नए कैमरा डिजाइन के साथ जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy A36 5G, FCC पर हुआ लिस्ट
Samsung Galaxy A36 5G को जल्द भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन दमदार कैमरे और जबरदस्त बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।
Published : Feb 09, 2025 01:57 pm IST, Updated : Feb 09, 2025 01:57 pm IST
1/6Image Source : FILE
Samsung Galaxy A36 5G को जल्द भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का यह मिड बजट स्मार्टफोन हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इस स्मार्टफोन को पिछले दिनों अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट FCC पर लिस्ट किया गया है, जहां फोन के कुछ फीचर्स रिवील हुए हैं।
2/6Image Source : FILE
Galaxy A36 के साथ Galaxy A56 को भी लॉन्च किया जाएगा। Galaxy A36 5G को FCC पर मॉडल नंबर SM-A366E/DS और SM-A336U के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन डुअल सिम कार्ड के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 5G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ और Wi-Fi का सर्टिफिकेशन मिल चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग का यह फोन 25W चार्जर को सपोर्ट करेगा।
3/6Image Source : FILE
भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर भी सैमसंग के इस फोन को लिस्ट किया जा चुका है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 या Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस मिड बजट फोन में 6GB और 8GB रैम का सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ 128GB/256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
4/6Image Source : FILE
Samsung Galaxy A36 5G में कंपनी इस बार यूनीक कैमरा डिजाइन दे सकती है। सैमसंग का यह फोन iPhone 16 की तरह ही बॉक्स वाले वर्टिकल अलाइंड ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A35 5G के मुकाबले इसका कैमरा डिजाइन यूनीक होगा। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा यह फोन दो और कैमरे के साथ आएगा।
5/6Image Source : FILE
Samsung Galaxy A36 5G में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। सैमसंग का यह फोन वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में IP68 रेटिंग दी जा सकती है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिल सकता है।
6/6Image Source : FILE
Samsung Galaxy A36 5G में कंपनी 5,000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। सैमसंग का यह मिड बजट फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, इसमें Galaxy AI के फीचर्स भी मिल सकते हैं।