Samsung Galaxy A57 जल्द होगा लॉन्च, IMEI डेटाबेस में सामने आए फीचर्स
Samsung Galaxy A57 जल्द होगा लॉन्च, IMEI डेटाबेस में सामने आए फीचर्स
Samsung जल्द ही Galaxy A57 को लॉन्च करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह मिड बजट फोन इस साल लॉन्च हुए Galaxy A56 का अपग्रेड होगा। इस फोन को IMEI डेटाबेस में देखा गया है।
Published : Sep 26, 2025 07:04 pm IST, Updated : Sep 26, 2025 07:04 pm IST
1/5Image Source : Samsung
Samsung जल्द ही Galaxy A57 को लॉन्च करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह मिड बजट फोन इस साल लॉन्च हुए Galaxy A56 का अपग्रेड होगा। इस फोन को IMEI डेटाबेस में देखा गया है, जहां फोन के कुछ फीचर्स सामने आए हैं। सैमसंग अगले साल की शुरुआत में इस फोन को लॉन्च कर सकता है।
2/5Image Source : Samsung
SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, IMEI डेटाबेस में सैमसंग के इस फोन को SM-A576B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। जल्द ही, यह फोन अन्य सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा जाएगा। पिछले दिनों कंपनी ने Samsung Galaxy A17 5G को भारत में लॉन्च किया है।
3/5Image Source : Samsung
इस फोन के अलावा Samsung Gaalxy A37 और Galaxy A27 5G को भी अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy A57 के संभावित फीचर्स की बात करें तो पिछले दिनों आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
4/5Image Source : Samsung
इसके अलावा इस फोन में Galaxy A56 के मुकाबले बेहतर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस साल लॉन्च हुए मॉडल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन, 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं, यह फोन 12MP के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है।
5/5Image Source : Samsung
सैमसंग का यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। इसके अलावा यह फोन IP67 या IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ आ सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 मिल सकता है।