Samsung Galaxy F06 5G की सेल हुई शुरू, 10 हजार रुपये से कम में मिलेगा धांसू स्मार्टफोन
Samsung Galaxy F06 5G की सेल हुई शुरू, 10 हजार रुपये से कम में मिलेगा धांसू स्मार्टफोन
Samsung की तरफ से हाल ही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy F06 5G को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसे बेहद अफोर्डेबल प्राइस में पेश किया है। यह स्मार्टफोन अब सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
Published : Feb 21, 2025 05:30 pm IST, Updated : Feb 21, 2025 05:30 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F06 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह कंपनी का सस्ता 5G स्मार्टफोन है जो कि 10 हजार रुपये से कम कीमत पर आता है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप डेली रूटीन वर्क के लिए एक नया स्मार्टफन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Samsung Galaxy F06 5G की सेल शुरू हो गई है। आप इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
3/7Image Source : फाइल फोटो
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलती है। दोनों ही वेरिएंट में कंपनी कम कीमत में ढेर सारे धांसू फीचर्स दिए हैं। इसमें सैमसंग ने 5G के लिए 12 बैंड्स उपलब्ध कराए हैं।
4/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 6GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन में आपको Bahama Blue और Lit Violet कलर ऑप्शन मिलते हैं।
5/7Image Source : फाइल फोटो
Samsung और Flipkart दोनों ही अपने-अपने ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर धांसू ऑफर्स दे रहे हैं। अगर आप इस फोन को Axis बैंक या फिर ICICI बैंक के कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 500 रुपये तक की छूट मिल जाती है। इसके बाद आप इस फोन को 9,499 रुपये और 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे।
6/7Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy F06 5G में कंपनी ने 6.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। इसमें आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। डेली रूटीन टास्क में यह चिपसेट आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है।
7/7Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy F06 5G में फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें आपको 50MP प्राइमरी लेंस के साथ 2MP का कैमरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है। सैमसंग ने इसमें 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।