11,499 रुपये में मिल रहा Samsung का 5000mAh बैटरी वाला तगड़ा 5G फोन
11,499 रुपये में मिल रहा Samsung का 5000mAh बैटरी वाला तगड़ा 5G फोन
11,499 रुपये में आप सैमसंग के 5G स्मार्टफोन को घर ला सकते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस 5000mAh बैटरी वाले फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट समेत कई तगड़े ऑफर मिल रहे हैं।
Published : Apr 11, 2026 07:24 pm IST, Updated : Apr 11, 2026 07:24 pm IST
1/5Image Source : Samsung
11,499 रुपये में आप सैमसंग के 5G स्मार्टफोन को घर ला सकते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस 5000mAh बैटरी वाले फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट समेत कई तगड़े ऑफर मिल रहे हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस फोन की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है।
2/5Image Source : Samsung
Samsung Galaxy F06 5G को तीन स्टोरेज ऑप्शन- 4GB RAM + 64GB, 6GB RAM + 128GB और 4GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। इसका बेस वेरिएंट 11,499 रुपये में आता है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 11,999 रुपये और 13,499 रुपये है।
3/5Image Source : Samsung
फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में इस फोन की खरीद पर 575 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन 6.7 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें ट्रेडिशन वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। यह Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी इस फोन पर 4 साल तक OS अपग्रेड ऑफर कर रही है।
4/5Image Source : Samsung
Galaxy F06 में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह फोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें 6GB रैम के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।
5/5Image Source : Samsung
Samsung के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग दिया गया है।