1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy S25 सीरीज में लॉन्च होंगे ये धांसू फोन, जानें कीमत से लेकर फीचर तक की हर डिटेल

Samsung Galaxy S25 सीरीज में लॉन्च होंगे ये धांसू फोन, जानें कीमत से लेकर फीचर तक की हर डिटेल

Published : Jan 21, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Jan 21, 2025 07:01 pm IST
22 जनवरी को आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की जाएगी। सैमसंग की इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज से जुड़ी कई जानकारियां लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो चुकी है। यही नहीं, इस सीरीज में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन से लेकर उसकी कीमत तक की डिटेल सामने आ चुकी है। लॉन्च से पहले जानते हैं सैमसंग की इस फ्लैगशिप सीरीज की हर जानकारी के बारे में...
1/6 Image Source : FILE

सैमसंग की इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल- Samsung Galaxy S25, Samsung S25+, Samsung Galaxy S25 Ultra ग्लोबली लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy S25 Slim को भी लॉन्च किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, यह मॉडल केवल दक्षिण कोरियाई बाजार में फिलहाल लॉन्च किया जा सकता है।
2/6 Image Source : FILE

Samsung Galaxy S25 सीरीज की प्री-बुकिंग भारत में फिलहाल शुरू हो चुकी है। इस सीरीज को प्री-बुक करने पर 5,000 रुपये तक का बेनिफिट ऑफर किया जाएगा। इस सीरीज के सभी मॉडल Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Galaxy AI फीचर से लैस होंगे। पिछले साल के मुकाबले सैमसंग अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज में बड़ा अपग्रेड कर सकता है। फोन के कैमरा और बैटरी में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
3/6 Image Source : FILE

Samsung Galaxy S25 के सबसे बेस मॉडल के 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके 12GB RAM + 512GB वाला वेरिएंट 94,999 रुपये में आ सकता है। सैमसंग का पिछला Galaxy S24 मॉडल 74,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। कंपनी इस साल 8GB रैम वाला वेरिएंट नहीं उतारेगी।
4/6 Image Source : FILE

Samsung Galaxy S25+ के शुरुआती 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,14,999 रुपये होगी। Galaxy S24+ को 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।
5/6 Image Source : FILE

इस सीरीज के सबसे प्रीमियम Galaxy S25 Ultra मॉडल के शुरुआती 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये हो सकती है। वहीं, इसका 16GB RAM + 512GB वाला वेरिएंट 1,44,999 रुपये में आ सकता है। वहीं, इसका टॉप 16GB RAM + 1TB वेरिएंट 1,64,999 रुपये में आ सकता है।
6/6 Image Source : FILE

Advertisement