1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra में मिलेगा बड़ा बैटरी अपग्रेड? कंपनी ने कर ली तैयारी

Samsung Galaxy S27 Ultra में मिलेगा बड़ा बैटरी अपग्रेड? कंपनी ने कर ली तैयारी

Published : Apr 21, 2026 07:31 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 07:31 pm IST
Samsung पहली बार अपने फ्लैगशिप फोन की बैटरी अपग्रेड करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप फोन में सिलिकन-कॉर्बन बैटरी इस्तेमाल कर सकता है। चीनी कंपनियों की तरह ही सैमसंग के फोन में भी अगले साल बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। लंबे समय से यूजर्स सैमसंग के फोन में सिलिकन-कॉर्बन बैटरी का इंतजार कर रहे हैं।
1/5 Image Source : Samsung

सामने आई एक इंटरनल रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के SDI डॉक्यूमेंट्स में हाई कैपेसिटी सिलिकन कार्बन बैटरी के ट्रायल का जिक्र किया गया है। सैमसंग के फोन में 12,000mAh, 18,000mAh और 20,000mAh बैटरी मिल सकती है। इसके लिए प्रोटोटाइप की टेस्टिंग की जा रही है। इस बैटरी का डायमेंशन मौजूदा लिथियम बैटरी के बराबर ही होगा, ताकि इसे आसानी से डिवाइस में फिट किया जा सके।
2/5 Image Source : Samsung

सिलिकन-कॉर्बन बैटरी में मौजूदा कन्वेंशन ग्रेफाइट बेस्ड लिथियम आयन बैटरी के मुकाबले ज्यादा एनर्जी स्टोर करने की क्षमता रहती है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि बैटरी की साइज को मोटा किए जाने के बावजूद इसकी कैपेसिटी को बढ़ाई जा सकती है। यही कारण है कि सिलिकन-कार्बन बैटरी वाले फोन काफी पतले होते हैं, जिसकी वजह से डिवाइस को बिना मोटा किए भी बड़ी बैटरी यूज की जा सकती है।
3/5 Image Source : Samsung

सैमसंग ने पिछले कुछ साल से Galaxy S सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल में 5,000mAh बैटरी यूज किया है, जो मौजूदा जरूरत के मुकाबले कम लगती है। कंपनी इसमें सिलिकन-कार्बन बैटरी इस्तेमाल करेगी, जो 960 चार्जिंग साइकिल तक पहुंच जाती है। इसकी कैपेसिटी को 1,500 चार्ज साइकिल तक पहुंचाने का लक्ष्य सैमसंग कर रहा है।
4/5 Image Source : Samsung

पहले भी सैमसंग के रिसर्च और डेवलपमेंट लीडरशिप की तरफ से कमेंट किया गया था, जिसमें कहा गया था कि बैटरी इनोवेशन के गैप को भरना होगा। कंपनी ने नेक्स्ट जेनरेशन बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जिसे फिलहाल टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि, सैमसंग की बैटरी को कमर्शियल इस्तेमाल करने का अप्रूवल नहीं मिला है। Samsung Galaxy S26 Ultra को हाल ही में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह फोन 200MP के मेन कैमरा, Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है।
5/5 Image Source : Samsung

Advertisement