Published : Apr 03, 2025 01:31 pm IST, Updated : Apr 03, 2025 01:32 pm IST
1/9Image Source : फाइल फोटो
अगर आप वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक नया टैबलेट खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने भारतीय मार्केट में टैबलेट की नई सीरीज को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने Samsung Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ पेश कर दिया है। लॉन्च के साथ ही सैमसंग ने इन्हें प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है।
2/9Image Source : फाइल फोटो
सैमसंग ने अपने लेटेस्ट टैबलेट में प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स दिए हैं। Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। वहीं दूसरी तरफ Galaxy Tab S10 FE+ में 13.9 इंच का डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है।
3/9Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि Samsung Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ दोनों में कंपनी ने सेलुलर और वाईफाई वेरिएंट पेश किए हैं। आप अपनी जरूरत के मुताबिक किसी भी वेरिएंट का चुनाव कर सकते हैं।
4/9Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy Tab S10 FE के 8GB + 128GB वाले Wi-Fi वैरिएंटएं की कीमत 42,999 रुपयेहै। वहीं दूसरी तरफ Samsung Galaxy Tab S10 FE के 12GB + 256GB वाले Wi-Fi वैरिएंटएं की कीमत 53,999 रुपयेहै।
5/9Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy Tab S10 FE के 8GB + 128GB 5G यानी सेलुलर वेरिएंट की कीमत 50,999 रुपयेहै। वहीं Samsung Galaxy Tab S10 FE के 12GB + 256GB वाले सेलुलर वैरिएंटएं की कीमत 61,999 रुपयेहै।
6/9Image Source : फाइल फोटो
नए टैबलेट के प्लस मॉडल की बात करें तो Galaxy Tab S10 FE+ के 8GB + 128GB Wi-Fi मॉडल की कीमत 55,999 पर पेश किया गया है। वहीं इसके Samsung Galaxy Tab S10 FE+ के 12GB + 256GB Wi-Fi टैब को आप 65,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
7/9Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy Tab S10 FE+ के 8GB + 128GB 5G वैरिएंटएं की कीमत 63,999 रुपयेहै। वहीं Samsung Galaxy Tab S10 FE+ के 12GB + 256GB वाले Wi-Fi टैब को आप 73,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
8/9Image Source : फाइल फोटो
अगर आप इन टैबलेट को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि Galaxy Tab S10 FE में कंपनी ने 8000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ Galaxy Tab S10 FE+ में 10,090mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। दोनों ही टैबलेट 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
9/9Image Source : फाइल फोटो
फोटोग्राफी के लिए Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें एक्सिनॉस 1580 प्रोसेसर मिलता है। दोनों ही टैबलेट में स्टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।