आधी कीमत में घर लाएं सोनी और सैमसंग के प्रीमियम LED Smart TV, मिलते हैं तगड़े फीचर्स
आधी कीमत में घर लाएं सोनी और सैमसंग के प्रीमियम LED Smart TV, मिलते हैं तगड़े फीचर्स
फ्लिपकार्ट पर शुरू हुए साल के आखिरी सेल में सोनी, सैमसंग जैसे ब्रांड के LED Smart TV काफी सस्ते में मिल रहा है। आप सोनी कंपनी के 4K रेजलूशन वाले स्मार्ट टीवी को आधी कीमत में घर ला सकते हैं।
Published : Dec 06, 2025 06:24 pm IST, Updated : Dec 06, 2025 06:24 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
फ्लिपकार्ट पर शुरू हुए साल के आखिरी सेल में सोनी, सैमसंग जैसे ब्रांड के LED Smart TV काफी सस्ते में मिल रहा है। आप सोनी कंपनी के 4K रेजलूशन वाले स्मार्ट टीवी को आधी कीमत में घर ला सकते हैं। वहीं, सैमसंग के स्मार्ट टीवी आपको 65% तक डिस्काउंट में मिल जाएंगे। इसके अलावा स्मार्ट टीवी की खरीद पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
2/5Image Source : Unsplash
सैमसंग और सोनी के ये 4K स्मार्ट टीवी प्रीमियम कैटेगरी के हैं, जिनमें जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। सोनी के 75 इंच की स्क्रीन वाले Bravia 2M2 सीरीज वाले स्मार्ट टीवी को आप लॉन्च प्राइस से आधी कीमत में खरीद सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी 4K अल्ट्रा HD LED स्क्रीन के साथ आता है और गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है।
3/5Image Source : Unsplash
इस प्रीमियम स्मार्ट टीवी की कीमत 2,39,900 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह स्मार्ट टीवी 50% डिस्काउंट के साथ घर लाया जा सकता है। इसे 1,20,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 3 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलता है। साथ ही, आपको 6,049 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
4/5Image Source : Unsplash
सैमसंग के प्रीमियम स्मार्ट टीवी की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में आप इसे 65% तक सस्ते में खरीद सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी 8K Ultra HD रेजलूशन वाले डिस्प्ले से लैस है। इसके डिस्प्ले में 100Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। कंपनी ने इस टीवी में 70W का आउटपुट साउंड और डॉल्वी विजन जैसे फीचर्स दिए हैं।
5/5Image Source : Unsplash
Samsung के इस स्मार्ट टीवी की कीमत 9,49,900 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह प्रीमियम स्मार्ट टीवी 3,32,918 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, 16,645 रुपये का एक्सचेंज बोनस का भी फायदा मिल सकता है।