जुलाई में लॉन्च हुए ये तगड़े फोन, दमदार बैटरी के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स
जुलाई में लॉन्च हुए ये तगड़े फोन, दमदार बैटरी के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स
Smartphones launched in July 2025: इस महीने Nothing Phone 3 से लेकर Samsung और Vivo के फोल्डेबप फोन भी पेश किए गए हैं। इसके अलावा OnePlus Nord 5 सीरीज भी पेश हुई है।
Published : Jul 27, 2025 06:30 pm IST, Updated : Jul 27, 2025 06:30 pm IST
1/6Image Source : Nothing
जुलाई में भारतीय बाजार में कई दमदार फोन लॉन्च हुए हैं, जिनमें Nothing Phone 3 से लेकर Vivo और Samsung के फोल्डेबल फोन शामिल हैं। Nothing Phone 3 इस महीने लॉन्च होने वाला पहला प्रीमियम फोन है। कंपनी ने इसे 79,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, AMOLED डिस्प्ले समेत दमदार फीचर्स दिए गए हैं।
2/6Image Source : India TV
OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। Nord 5 को 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। OnePlus Nord CE 5 को 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। वनप्लस के ये फोन 7100mAh तक की दमदार बैटरी के साथ आते हैं।
3/6Image Source : Samsung
Samsung ने इस साल अपने फोल्डेबल फोन में बड़ा अपग्रेड किया है। इस साल कंपनी ने Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip FE को भी उतारा है। Samsung Galaxy Z Flip 7 में कंपनी ने बड़ी कवर स्क्रीन के साथ कई खास बदलाव किए हैं। इसे कंपनी कॉम्पैक्ट एआई फोन कह रही है। इसके अलावा फोन की मेन फ्लेक्सिबल स्क्रीन की साइज भी बढ़ाई गई है। Samsung Galaxy Z Flip 7 FE को 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, Samsung Galaxy Z Flip 7 को 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया है।
4/6Image Source : Samsung
सैमसंग के इस साल लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन में कई बड़े अपग्रेड दिए गए हैं। इसके डिस्प्ले से लेकर कैमरा तक में यह बदलाव देखने को मिलेगा। Galaxy Z Fold 7 में कंपनी ने 200MP कैमरा दिया है। साथ ही, इसकी मोटाई भी कम कई गई है। Samsung Galaxy Z Fold 7 को 1,74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।
5/6Image Source : Vivo
Vivo X200 FE को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह ।
6/6Image Source : Vivo
वीवो का यह पहला फोल्डेबल फोन है, जिसे भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये रखी है। Vivo X Fold 5 को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट - 16GB रैम + 512GB में पेश किया है। साथ ही, यह एक ही कलर ऑप्शन टाइटैनियम ग्रे में आता है। वीवो का यह पहला फोल्डेबल फोन है, जिसे भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये रखी है। Vivo X Fold 5 को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट - 16GB रैम + 512GB में पेश किया है। साथ ही, यह एक ही कलर ऑप्शन टाइटैनियम ग्रे में आता है।