Tecno ला रहा है Curve Display वाला खास स्मार्टफोन, इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म
Tecno ला रहा है Curve Display वाला खास स्मार्टफोन, इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म
स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो अपने भारतीय फैंस के लिए एक धमाकेदार स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी अगले कुछ दिनों में भारतीय बाजार में TECNO POVA CURVE 5G को लॉन्च करेगा।
Published : May 23, 2025 06:13 pm IST, Updated : May 23, 2025 06:14 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो ने पिछले कुछ समय में कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। टेक्नो भारतीय बाजार में एक नया फोन उतारने की तैयारी कर रहा है जो कि TECNO POVA CURVE 5G होगा।
2/6Image Source : फाइल फोटो
टेक्नो की तरफ से इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया गया है। आपको बता दें कि लॉन्च डेट के खुलासे से पहले ही कंपनी इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर टीज कर चुकी है। फ्लिपकार्ट ने TECNO POVA CURVE 5G के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है।
3/6Image Source : फाइल फोटो
TECNO POVA CURVE 5G के जारी माइक्रोसाइट से इसके डिजाइन और लुक का भी खुलासा हो गया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया है। कंपनी इस फोन को 29 मई 2029 को लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन में आपको बेहतरीन लुक, डिजाइन और फीचर्स मिलने वाले हैं।
4/6Image Source : फाइल फोटो
TECNO POVA CURVE 5G को कंपनी दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रे ऑप्शन के साथ लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफो स्टारशिप से प्रेरित डिजाइन के साथ दस्तक देने वाला है। इसके डिस्प्ले में एमोलेड पैनल होगा। इसमें आपको स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
पिछले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का क्रेज तेजी से बढ़ा है। ऐसे में कंपनी अपने ग्राहकों को TECNO POVA CURVE 5G में एक से बढ़कर एक एआई फीचर्स देने वाली है। एआई फीचर्स आपके पर्सनल डेटा को सेफ रखने में मदद करेंगे।
6/6Image Source : फाइल फोटो
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें आपको प्राइमरी कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें लेटेस्ट फीचर्स दिए जा सकते हैं। लीक्स की मानें तो TECNO POVA CURVE 5G को कंपनी MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है।