Published : Jun 26, 2025 06:48 pm IST, Updated : Jun 26, 2025 06:48 pm IST
1/5Image Source : FILE
देसी लाइफस्टाइल, वियरेबल डिवाइसेज और ऑडियो एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी Ubon ने एक और सस्ता पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किया है। यह स्पीकर 4000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इसे आप अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर सकेंगे।
2/5Image Source : FILE
Ubon SP-85 पोर्टेबल पार्टी स्पीकर की कीमत 3,999 रुपये है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह स्पीकर 30W हाई पावर आउटपुट साउंड सपोर्ट के साथ आता है। इसे दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और ऑरेंज के साथ-साथ ब्लैक और ग्रे में पेश किया गया है।
3/5Image Source : FILE
इस स्पीकर में 4,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसमें USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज में 20 घंटे तक यूज किया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.3 मिलता है। इसके अलावा इसमें मल्टीपल इनपुट मिलते हैं, जिनमें USB, TF कार्ड और FM रेडियो शामिल हैं।
4/5Image Source : FILE
इस पोर्टेबल स्पीकर के साथ बेल्ट भी मिलेगा, जिसका इस्तेमाल करके आप इसे अपने हाथ में टांग सकते हैं और कहीं भी कैरी कर सकते हैं। इस पोर्टेबल स्पीकर को आप हाउस पार्टी, आउटडोर गेदरिंग्स, रोड ट्रिप आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : FILE
Ubon SP-85 पोर्टेबल स्पीकर पूरी तरह मेड इन इंडिया है। इसे आप कंपनी की आधिकारिक ई-स्टोर के अलावा लीडिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।