Vivo के 200MP कैमरा वाले फोन को सस्ते में खरीदने का मौका, Amazon पर मिल रही तगड़ी छूट
Vivo के 200MP कैमरा वाले फोन को सस्ते में खरीदने का मौका, Amazon पर मिल रही तगड़ी छूट
Vivo V70 FE की कीमत में भारी कटौती की गई है। वीवो का हाल में लॉन्च हुआ यह फोन सस्ते में घर ला सकते हैं। अमेजन पर यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Published : Apr 22, 2026 04:46 pm IST, Updated : Apr 22, 2026 04:46 pm IST
1/5Image Source : Vivo
Vivo V70 FE की कीमत में भारी कटौती की गई है। वीवो का हाल में लॉन्च हुआ यह फोन सस्ते में घर ला सकते हैं। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो वीवो का यह फोन 200MP OIS कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। अमेजन पर फोन की कीमत में 4,500 रुपये का प्राइस कट किया गया है।
2/5Image Source : Vivo
Vivo V70 FE को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीद सकते हैं। इस फोन को 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस कट के बाद यह फोन 36,200 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा 1,086 रुपये का कैशबैक ऑफर मिलेगा।
3/5Image Source : Vivo
इसका 12GB रैम और 256GB वाला वेरिएंट 47,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। अमेजन पर यह वेरिएंट 44,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत में 3,000 रुपयेका प्राइस कट हुआ है। इसके अलावा इस फोन की खरीद पर 4,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।
4/5Image Source : Vivo
Vivo का यह फोन 6.83 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा। फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।
5/5Image Source : vivo
इस फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलता है। यह फोन IP68 और IP69 रेडेट है। Vivo V70 FE के बैक में 200MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।