Vi के करोड़ों यूजर्स के लिए अच्छी खबर, कंपनी इस शहर में शुरू करने जा रही है 5G सर्विस
Vi के करोड़ों यूजर्स के लिए अच्छी खबर, कंपनी इस शहर में शुरू करने जा रही है 5G सर्विस
वोडाफोन आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। वीआई इ समय तेजी से अपने 5G नेटवर्क पर काम कर रही है। Vi ने कुछ समय पहले आर्थिक राजधानी मुंबई और बिहार की राजधानी पटना में 5G नेटवर्क की सर्विस को शुरू किया था। अब कंपनी ने एक और शहर में 5G ट्रायल शुरू कर दिया है।
Published : May 09, 2025 09:59 pm IST, Updated : May 09, 2025 09:59 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
अगर आप वोडाफोन आइडिया का सिम इ्स्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वीआई तेजी से अपने 5G वेटवर्क पर काम कर रही है। कंपनी की तरफ से कई शहरों में 5G का ट्रायल भी शुरू हो गया है। वीआई अपने नेटवर्क को सुधार कर जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।
2/6Image Source : फाइल फोटो
वोडाफोन आइडिया की तरफ से कुछ समय पहले मुंबई और बिहार की राजधानी पटना में 5G नेटवर्क की शुरूआत की गई थी। अब कंपनी धीरे धीरे देश के दूसरे हिस्सों में भी अपनी हाई स्पीड नेटवर्क की सर्विस को पहुंचा रही है।
3/6Image Source : फाइल फोटो
वोडाफोन आइडिया ने अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 5G का ट्रायल शुरू कर दिया है। अभी यह ट्रायल फेज है इसलिए कंपनी कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही हाई स्पीड नेटवर्क की सुविधा देगी। ट्रायल पूरा होने के बाद कंपनी अपने सभी यूजर्स के लिए 5G सर्विस को रोलआउट करेगी।
4/6Image Source : फाइल फोटो
अगर आपको नहीं मालूम है तो बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने अपने कई सारे पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान्स में 5G इंटरनेट की सुविधा देना शुरू कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं वीआई अपने कई सारे प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा भी ऑफर कर रहा है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
कुछ रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि वोडाफोन आइडिया की तरफ से दिल्ली के कई सारे ग्राहकों को 5G ट्रायल से संबंधित मैसेज भी भेजा है। कंपनी की तरफ से आए मैसेज में 5G नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से रोल आउट किए जाने की बात कही गई है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
आपको बात दें कि नेटवर्क को सुधारने के साथ ही कंपनी लगातार अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और किफायती प्लान्स ला रही है। ग्राहकों की सुविधा के लिए वीआई ने अपने पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स जोड़ रखे हैं। Vi ने हाल ही में 1999 रुपये का सस्ता प्लान लॉन्च किया है जिसमें 365 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है।