Published : Apr 15, 2026 11:40 pm IST, Updated : Apr 15, 2026 11:40 pm IST
1/5Image Source : Xiaomi
XElectron ने भारत में एक और स्मार्ट पोर्टेबल प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है। यह प्रोजेक्टर घर की दीवार को 250 इंच की स्क्रीन में बदल सकता है। पिछले दिनों कंपनी ने 150 इंच कैपेबिलिटीज वाला पॉकेट प्रोजेक्टर लॉन्च किया था। यह स्मार्ट प्रोजेक्टर XElectron Luminex Smart Projector के नाम से लॉन्च हुआ है।
2/5Image Source : XElectron
XElectron Luminex Smart Projector की कीमत 14,990 रुपये है और इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदे जा सकते हैं। इस प्रोजेक्टर की खास बात ये है कि यह 250 इंच की बड़ी स्क्रीन को सपोर्ट करता है। इसमें 1080p रेजलूशन मिलता है।
3/5Image Source : XElectron
साथ ही, इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स दिए गए हैं, जिनमें Netflix, Amazon Prime Video, Zee5, Youtube और JioHotstar शामिल हैं। इस प्रोजेक्टर के रिमोट में इनके लिए डेडिकेटेड बटन भी दिए गए हैं। यह प्रोजेक्टर 4K रेजलूशन को सपोर्ट करता है।
4/5Image Source : XElectron
इस प्रोजेक्टर की लाइट फ्लो को 180 डिग्री तक घूमा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस प्रोजेक्टर में डुअल बैंड WiFi, एयरप्ले और मीराकास्ट के अलावा ब्लूटूथ 5.2 से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 60W का LED लगा है, जो दीवार को स्क्रीन में बदल देता है। इसके अलावा इसमें HDMI और USB पोर्ट्स दिए गए हैं।
5/5Image Source : XElectron
इस प्रोजेक्टर के साथ आप अपने गेमिंग कंसोल को भी कनेक्ट कर सकते हैं और गेम खेल सकते हैं। इस प्रोजेक्टर में क्वाड A35 प्रोसेसर मिलता है, जो 1GB रैम और 8GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसमें ऑटो फोकस, ऑटो कीस्टोन और ऑब्सटेकल अवॉइडनेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।