Xiaomi 15 Ultra को लेकर सामने आई नई लीक, 16GB रैम से लैस हो सकता है स्मार्टफोन
Xiaomi 15 Ultra को लेकर सामने आई नई लीक, 16GB रैम से लैस हो सकता है स्मार्टफोन
Xaiomi भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक पॉपुलर कंपनी है। शाओमी बहुत जल्द भारतीय बाजार में अपना एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 Ultra 5G को लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक धमारेदार फीचर्स मिलने वाले हैं।
Published : Jan 30, 2025 09:36 pm IST, Updated : Jan 30, 2025 09:36 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
Xiaomi 15 Ultra को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रही हैं। Xiaomi 15 Ultra एक फ्लैगशिप कैटेगरी का फोन होगा जिसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। शाओमी लवर्स को बेसब्री से इस फोन का इंतजार है। इस स्मार्टफोन को कंपनी इस साल फरवरी के महीने में लॉन्च कर सकती है।
2/6Image Source : फाइल फोटो
Xiaomi 15 Ultra को लॉन्च से पहले ही कई सारी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S24 Ultra को कड़ी टक्कर देने वाला है। ऐसा इसलिए क्योकि यह फोन मार्केट में 200MP कैमरे के साथ दस्तक दे सकता है।
3/6Image Source : फाइल फोटो
Xiaomi 15 Ultra में फैंस को Snapdragon 8 Elite चिपसेट , 6000mAh बैटरी और 2K OLED डिस्प्ले जैसे धमाकेदार फीचर्स मिल सकते हैं। अगर यह स्मार्टफोन इसी फीचर्स के साथ दस्तक देता है तो यह गेमिंग जैसे हैवी टास्क के लिए एक परफेक्ट डिवाइस होगा।
4/6Image Source : फाइल फोटो
Xiaomi 15 Ultra को लेकर एक लेटेस्ट लीक सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाओमी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 16GB की बड़ी रैम के साथ दस्तक दे सकता है। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को 512GB के साथ साथ 1TB की बड़ी स्टोरेज ऑप्शन भी दी जा सकती है। इसके कलर ऑप्शन को लेकर भी नई डिटेल्स सामने आई है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
लीक्स की मानें तो Xiaomi 15 Ultra को कंपनी व्हाइट, सिल्वर, और ब्लैक तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को EMVCo सर्टिफिकेशन मिला था ऐसे में यह कंफर्म होता है कि इसमें यूजर्स को NFC का सपोर्ट भी मिलेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 के साथ दस्तक दे सकता है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
हाल ही में Xiaomi 15 Ultra की एक फोटो भी ऑनलाइन लीक हुई थी। लीक हुई फोटो से पता चलता है कि इस फोन में राउंड शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेंसर से लैस होगा जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। यह कैमरा सेटअप Leica ब्रैंडिंग के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है।