Published : Apr 03, 2023 06:33 pm IST, Updated : Apr 03, 2023 06:33 pm IST
1/7Image Source : Hotstar
Anupamaa 5 Upcoming Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में अब आने वाले एपिसोड्स में बड़े खतरनाक ट्विस्ट आने वाले हैं। कहानी में ऐसे मोड दर्शकों के सामने आ सकते हैं जिनसे शो की टीआरपी में इजाफा होना पक्का है।
2/7Image Source : Hotstar
'अनुपमा' में इन दिनों हम देख रहे हैं कि अनुज, माया के घर पर रहने लगा है। वह अनुपमा से हमेशा के लिए अलग होने का फैसला कर चुका है। जिससे ऐसा लग रहा है कि इसके बाद मेकर्स ने कहानी में बड़ा मोड लाने का प्लान किया है।
3/7Image Source : instagram_rupaliganuly
सोशल मीडिया पर लोग उम्मीद जता रहे हैं कि अनुज के फैसले के बाद अनुपमा का मेकओवर होगा और वह अब एक बिजनेसवूमन बनकर एक मिसाल पेश करेगी।
4/7Image Source : Hotstar
यह भी हो सकता है कि अनुज किसी बड़ी बीमारी से ग्रस्त है और वह अपने अंतिम समय में बेटी के साथ रहकर अनुपमा से दूरी बनाना चाह रहा है। इसलिए वह अनुपमा को आने वाले समय के लिए मजबूत करने के लिए खुद को दूर कर रहा है।
5/7Image Source : hotstar
यह भी हो सकता है कि अपने माता-पिता को अलग होते देखकर अब छोटी अनु वह काम करेगी जो अब तक अनुपमा करती है। वह अपने पिता को जिद करके अनुपमा के पास वापस भेजेगी।
6/7Image Source : Hotstar
अपनी मां की दो असफल शादियां देख चुका समर टूट चुका है, डिंपी भी अपनी पहली शादी से धोखा खा चुकी है। इसलिए दोनों शादी न करके लिवइन में रहने का फैसला सुनाएंगे।
7/7Image Source : Hotstar
समर और डिंपी का ये फैसला उस समय आएगा जब वनराज और काव्या भी अलग हो रहे होंगे। इसलिए अपने घर को बचाने के लिए एक बार फिर बा, अनुपमा के आगे मदद की भीख मांगेगी।