1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेलीविजन
  4. टीआरपी लिस्ट में फिर टॉप 5 में शामिल हुआ 'रामायण', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने भी मारी एंट्री

टीआरपी लिस्ट में फिर टॉप 5 में शामिल हुआ 'रामायण', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने भी मारी एंट्री

Published : Jul 04, 2020 01:01 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 01:16 pm IST
इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। पिछले कई महीनों तक लॉकडाउन लागू रहा, जिस वजह से टीवी सीरियल्स की शूटिंग नहीं हो पाई। टीवी पर फिर से पुराने शोज लौट आए। इनमें रामानंद सागर का रामायण भी शामिल था। दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित हुए इस पौराणिक धारावाहिक ने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। अब इसे दूसरे चैनलों पर भी टेलिकास्ट किया जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर ये टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हो गया है।   लॉकडाउन के कारण घर पर रहने के चलते टीआरपी लिस्ट में काफी बदलाव देखने को मिला। लोगों ने धार्मिक सीरियल्स को ज्यादा पसंद किया। हालांकि, अब एक बार फिर से शूटिंग शुरू हो गई है और शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने नए एपिसोड आने से पहले ही टीआरपी लिस्ट में एंट्री कर ली।
1/6 Image Source : instagram: @siyaramkijai

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। पिछले कई महीनों तक लॉकडाउन लागू रहा, जिस वजह से टीवी सीरियल्स की शूटिंग नहीं हो पाई। टीवी पर फिर से पुराने शोज लौट आए। इनमें रामानंद सागर का रामायण भी शामिल था। दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित हुए इस पौराणिक धारावाहिक ने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। अब इसे दूसरे चैनलों पर भी टेलिकास्ट किया जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर ये टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हो गया है।

 

लॉकडाउन के कारण घर पर रहने के चलते टीआरपी लिस्ट में काफी बदलाव देखने को मिला। लोगों ने धार्मिक सीरियल्स को ज्यादा पसंद किया। हालांकि, अब एक बार फिर से शूटिंग शुरू हो गई है और शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने नए एपिसोड आने से पहले ही टीआरपी लिस्ट में एंट्री कर ली।

सबसे पहले बात करते हैं इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर कौन सा सीरियल है। स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे महाभारत ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया है।
2/6 Image Source : instagram: @starplus

सबसे पहले बात करते हैं इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर कौन सा सीरियल है। स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे महाभारत ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

दूसरे नंबर पर दूरदर्शन पर आने वाला श्रीकृष्णा धारावाहिक है। इसे भी दोबारा टेलिकास्ट किया जा रहा है। ये सीरियल पिछले कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। 
3/6 Image Source : instagram: @ddnational

दूसरे नंबर पर दूरदर्शन पर आने वाला श्रीकृष्णा धारावाहिक है। इसे भी दोबारा टेलिकास्ट किया जा रहा है। ये सीरियल पिछले कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। 

तीसरे नंबर पर रामायण ने एंट्री की है। अभी इसे स्टार प्लस पर टेलिकास्ट किया जा रहा है। शो में राम-रावण युद्ध शुरू होने वाला है। इसमें अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 
4/6 Image Source : instagram: @dipikachikhliatopiwala

तीसरे नंबर पर रामायण ने एंट्री की है। अभी इसे स्टार प्लस पर टेलिकास्ट किया जा रहा है। शो में राम-रावण युद्ध शुरू होने वाला है। इसमें अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 

चौथे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो ने बाजी मारी है। हालांकि, ये स्टार उत्सव पर प्रसारित हो रहा है। 13 जुलाई से इसके नए एपिसोड्स आने वाले हैं। हाल ही में नया प्रोमो भी सामने आया, जिसमें नायरा डबल रोल में दिखाई दे रही हैं। 
5/6 Image Source : instagram: @shivangijoshi18

चौथे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो ने बाजी मारी है। हालांकि, ये स्टार उत्सव पर प्रसारित हो रहा है। 13 जुलाई से इसके नए एपिसोड्स आने वाले हैं। हाल ही में नया प्रोमो भी सामने आया, जिसमें नायरा डबल रोल में दिखाई दे रही हैं। 

टीआरपी लिस्ट में पांचवे नंबर पर स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल देवों के देव महादेव ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। 
6/6 Image Source : instagram: @shivangijoshi18

टीआरपी लिस्ट में पांचवे नंबर पर स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल देवों के देव महादेव ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। 

Advertisement