टीवी की दुनिया की मशहूर 'छोटी बहू' यानि एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों सुर्खियों में हैं। वो पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में नज़र आ रही हैं। उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ शो में हिस्सा लिया है। आइये उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्सों पर नज़र डालते हैं...
रुबीना दिलैक ने 'छोटी बहू' सीरियल में राधिका का किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके बाद वो 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में सौम्या सिंह के रूप में दिखाई दीं।
रुबीना का जन्म 26 अगस्त 1987 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनके पिता लेखक हैं और कई हिंदी किताबों को लिख चुके हैं।
रुबीना दिलैक को साल 2006 में मिस शिमला के खिताब से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने कई ब्यूटी प्रतियोगिताएं जीती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वो बैली डांस भी करती हैं।
बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि रुबीना आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं। वो इसके लिए तैयारी भी कर रही थीं, लेकिन एक दिन उन्होंने चंडीगढ़ में ऑडिशन दिया और वो सिलेक्ट हो गईं। उन्होंने 'छोटी बहू' सीरियल से करियर की शुरुआत की।
निजी जिंदगी की बात करें तो रुबीना ने साल 2018 में टीवी एक्टर और लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी कर ली।