पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 15 का इंतजार आज रात को खत्म हो जाएगा। जी हां, कलर्स चैनल पर इस शो का ग्रैंड प्रीमियर है। होस्ट सलमान खान शानदार अंदाज में इस सीजन के कंटेस्टेंट्स का स्वागत करेंगे। सोशल मीडिया पर BB15 के घर की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इस बार जंगल थीम है और इसको ध्यान में रखते हुए ही घर को डिजाइन किया गया है। हर तरफ पेड़-पौधों के साथ-साथ जंगली जानवर की तस्वीरें घने व डरावने जंगल का अहसास करा रहे हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इस बार के लग्जीरियस घर पर।
'बिग बॉस 15' के लग्जीरियरस घर की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि 'जंगली जानवरों' से भरा ये पूरा घर जंगल की थीम पर बना है।
फिल्ममेकर ओमंग कुमार और उनकी वाइफ वनिता ने इस घर को डिजाइन किया है।
किचन से लेकर बाथरूम तक, हर तरफ पेड़-पौधे ही दिखाई दे रहे हैं। दीवारों पर जानवरों की तस्वीरें बनी हुई हैं। लिविंग रूम में एक बड़ा सा हंस भी बनाया गया है, जो बेहद शानदार है।
घर के अंदर कंटेस्टेंट्स को कमल के फूलों से सजा तालाब भी मिलेगा। यहां पर पेड़ भी बनाया गया है, जिसे रेखा अपनी आवाज देंगी। इस पेड़ को विश्वसुंत्री कहा जा रहा है।
बिग बॉस का नया सीजन ट्विस्ट और 'जंगल में संकट' से भरा होने वाला है क्योंकि घर के अंदर आने से पहले प्रतियोगियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि आज बिग बॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर होगा, जहां होस्ट सलमान खान इस सीजन के कंटेस्टेंट्स से रूबरू कराएंगे। आप कलर्स चैनल पर रात में 9:30 बजे शो देख सकेंगे। आप वूट एप पर भी इसे स्ट्रीम कर सकते हैं।
इस सीजन में प्रतीक सहजपाल सहित 13 कंटेस्टेंट्स के नाम पर मुहर लग गई है। इनमें शमिता शेट्टी, निशांत भट, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, अकासा सिंह, उमर रियाज, डोनल बिष्ट, सिंबा नागपाल, साहिल श्रॉफ और अफसाना खान का नाम शामिल है।
हालांकि, ये बताया गया कि घर के अंदर जाने से पहले ही अफसाना खान को पैनिक अटैक आ गया, जिसकी वजह से उन्होंने शो में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया।
एक्टर और होस्ट जय भानुशाली का नाम भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी सरप्राइज एंट्री होगी। रिया चक्रवर्ती के नाम को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।
फिलहाल, इस सीजन में कंटेस्टेंट्स 'जंगल' में 'जानवरों' के बीच भटककर नई चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।