हिना खान से लेकर निया शर्मा तक... जब इन हसीनाओं के लिए परेशानी बना सांवला रंग, हुईं रिजेक्ट
हिना खान से लेकर निया शर्मा तक... जब इन हसीनाओं के लिए परेशानी बना सांवला रंग, हुईं रिजेक्ट
टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जिन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि अपने सांवले रंग के चलते उन्हें काम से हाथ धोना पड़ा है। पिछले दिनों बिग बॉस फेम पौलोमी दास को भी शो में इस पर बात करते देखा गया था। उन्होंने बताया था कि अपने रंग के चलते उन्हें कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा।
Published : Jul 06, 2024 06:38 pm IST, Updated : Jul 06, 2024 06:38 pm IST
1/9Image Source : Instagram
बिग बॉस ओटीटी 3 हाउस से हाल ही में पौलोमी दास बाहर हुई हैं। शो में जब पौलोमी ने एंट्री ली थी तो उन्होंने खुलासा किया था कि अपने रंग के चलते वह कई बार रिजेक्ट हुई हैं। हालांकि, पौलोमी इकलौती ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्हें अपने रंग के चलते काम से हाथ धोना पड़ा है। उनसे पहले भी कई अभिनेत्रियां अपने सांवले रंग के चलते रिजेक्ट हो चुकी हैं। इनमें हिना खान से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी तक के नाम शामिल हैं।
2/9Image Source : Instagram
हिना खान खुद कई बार इस पर बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस के अनुसार उन्होंने अपने डार्क स्किन टोन की वजह से काफी रिजेक्शन भी झेले हैं।
3/9Image Source : Instagram
बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी ने भी खुलासा किया था कि सांवले रंग के चलते उन्हें शुरुआत में कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा था।
4/9Image Source : Instagram
उल्का गुप्ता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 'झांसी की रानी' बनकर छाने वाली उल्का को अपने सांवले रंग के चलते जाने कितने ही किरदारों से हाथ धोना पड़ा।
5/9Image Source : Instagram
कई बड़े सीरियल्स में नजर आ चुकीं बरखा बिष्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बरखा खुद इस पर बात कर चुकी हैं कि स्ट्रगलिंग डेज पर स्किन टोन के चलते उन्हें रिजक्शन का सामना करना पड़ा।
6/9Image Source : Instagram
टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम सुंबुल तौकीर खान को भी अपने डार्क स्किन टोन के चलते काम से हाथ धोना पड़ा। बिग बॉस के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि कई बार ऐसा हुआ जब वह ऑडिशन के लिए जातीं तो लोगों को केवल गोरी लड़कियां ही चाहिए थीं।
7/9Image Source : Instagram
निया शर्मा आज टीवी जगत का जाना-माना नाम हैं, लेकिन अपने स्किन टोने के चलते उन्हे भी शुरुआत में काम मिलने में बहुत दिक्कतें आई थीं।
8/9Image Source : Instagram
पारुल चौहान का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। पारुल ने खुद खुलासा किया था कि उन्हें उनके सांवले रंग के चलते कई बार रिजेक्ट किया गया।
9/9Image Source : Instagram
मॉडल और एक्ट्रेस पौलोमी दास ने पिछले दिनों ही नेशनल टेलीविजन पर इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें अपने सांवले रंग के चलते कई बार काम से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 3 के शुरुआती एपिसोड में इस बात का खुलासा किया था।