कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान जनता की मांग पर दूरदर्शन ने एक बार फिर से अपने पुराने सीरियल्स को प्रसारित कर रहा है। इनमें रामायण, महाभारत, शक्तिमान और जंगल बुक सहित तमाम वो धारावाहिक शामिल है, जिन्होंने गुजरे जमाने में सफलता के इतिहास गढ़ दिए थे। इनको लेकर लोगों के बीच इतना क्रेज है कि दूरदर्शन सभी चैनलों को पीछे छोड़कर टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन आ गया है। ऐसे में अन्य चैनल्स भी कहां पीछे रहने वाले हैं, उन्होंने डीडी को पछाड़ने के लिए अपने पुराने हिट सीरियल्स को टेलिकास्ट करने का फैसला लिया है।
इन ऑइकॉनिक शोज को टक्कर देने और अपने चैनल की घटती टीआरपी को बढ़ाने के लिए किन चैनलों पर कौन-कौन से पुराने सीरियल्स रि-टेलिकास्ट किए जा रहे हैं.. आइये उन पर एक नज़र डालते हैं।
बालिका वधू (कलर्स चैनल)
कलर्स चैनल का सबसे चर्चित शो बालिका वधू को एक बार फिर से शुरू किया जा रहा है। इस सीरियल को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसमें अविका गौर, अविनाश मुखर्जी, प्रत्युषा बनर्जी, शशांक व्यास, सिद्धार्थ शुक्ला, स्मिता बंसल, सुरेखा सीकरी और अनूप सोनी ने अहम भूमिका निभाई थी।
नागिन (कलर्स)
नागिन का पहला सीजन साल 2015 में शुरू किया गया था, जिसे जबरदस्त टीआरपी मिली थी। यही वजह थी कि अब इसका चौथा सीजन बनाया गया है। पहले सीजन में मौनी रॉय, अदा खान, अर्जुन बिजलानी और सुधा चंद्रन नज़र आए थे।
बिग बॉस 13 (कलर्स चैनल)
पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 कुछ महीने पहले ही खत्म हुआ था, लेकिन इसकी सफलता को देखते हुए चैनल ने लॉकडाउन में इसे फिर से दिखाने का फैसला किया। इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। आसिम रियाज संग उनकी लड़ाई भी चर्चा में रही। आखिरी में सिद्धार्थ और आसिम के बीच टक्कर हुई, लेकिन सिद्धार्थ ने बाजी मार ली।
सीआईडी (सोनी चैनल)
टीवी के इतिहास में सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक सीआईडी एक बार फिर शुरू हो गया है। इसमें एसीपी प्रद्युमन से लेकर दया तक के जितने भी किरदार हैं, सभी को लोगों ने खूब प्यार दिया था।
हम पांच (जी टीवी)
कॉमेडी शो हम पांच को गुजरे जमाने में दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसे एकता कपूर ने बनाया था। इसमें अशोक सराफ, शोमा आनंद, राखी टंडन, भैरवी रायचूरा सहित कई हस्तियां नज़र आई थीं।
ऑफिस ऑफिस (सोनी सब)
सोनी सब चैनल पर पंकज कपूर का ऑफिस ऑफिस सीरियल शुरू किया जा रहा है। इस शो को काफी सफलता मिली थी। इसमें मनोज पाहवा, हेमंत पांडे, संजय मिश्रा और देवेन भोजानी सहित कई उम्दा कलाकार नज़र आए थे।
संपादक की पसंद