Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में के इस कपल को अभिनेत्री रेखा ने दिया था सरप्राइज, शेयर किया फनी किस्सा
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में के इस कपल को अभिनेत्री रेखा ने दिया था सरप्राइज, शेयर किया फनी किस्सा
ऐश्वर्या शर्मा ने बताया था कि कैसे रेखा ने उनके विवाह समारोह में आकर उन्हें हैरान कर दिया था। इतना ही नहीं जब अभिनेत्री रेखा को ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने देखा तो उन्होंने उनके पैरों में झुककर उनका आशीर्वाद लिया।
Published : Sep 13, 2024 07:36 pm IST, Updated : Sep 13, 2024 07:36 pm IST
1/7Image Source : Instagram
क्या आप जानते हैं कि रेखा उन उल्लेखनीय हस्तियों में से एक थीं जिन्होंने लोकप्रिय टेलीविजन शो 'गुम है किसी के प्यार में' को प्रमोट किया था? आज हम आपको एक और ऐसी बात बताने वाले है, जिसके बारे में शायद ही लोगों को ज्यादा पता है। जब ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि कैसे रेखा ने उन्हें और नील भट्ट को उनके रिसेप्शन समारोह में अपनी उपस्थिति से आश्चर्यचकित कर दिया था।
2/7Image Source : Instagram
'बिग बॉस 17' फेम ऐश्वर्या शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया है कि GHKKPM के पाखी और विराट के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड की 'उमराव जान' भी आईं। इतना ही नहीं अभिनेत्री रेखा के जन्मदिन पर कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने उन्हें शुभकामना देने के लिए एक स्पेशल वीडियो भी शूट किया था।
3/7Image Source : Instagram
जब ऐश्वर्या शर्मा ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर आईं तो उन्होंने खुलासा किया था कि रेखा मैम ने हमारा शो गुम है किसी के प्यार में को कई बार प्रमोट किया था। हम सारे को-एक्टर्स ने उनके बर्थडे पर मिलके एक वीडियो बना के भी उन्हें भेजी थी तो मैम ने हम सबको कॉल किया था और सब से बात की थी।
4/7Image Source : Instagram
ऐश्वर्या शर्मा ने यह याद करते हुए शेयर किया कि 'कैसे नील ने रेखा को अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए इनवाइट किया था और मुझे इस बारे में पता भी नहीं था कि वो आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि हम लोगों की यहीं लगा कि रेखा जी नहीं आएंगी। मेरी सास ने बोला कि कोशिश करो। भेज के देखो, आ गए तो ठीक है नहीं तो कोई बात नहीं।'
5/7Image Source : Instagram
वही जब उन्हें शादी का कार्ड मिला तो रेखा ने नील को जवाब दिया और कहा कि वह इस कार्यक्रम में जरूरी आएंगी, लेकिन उन्होंने नील से ऐश्वर्या से इस बारे में कुछ न कहने को कहा था।
6/7Image Source : Instagram
रेखा उन्हें सरप्राइज देना चाहती थीं और ऐसा ही हुआ। 'सिलसिला' की अभिनेत्री रेखा, ऐश्वर्या शर्मा के लिए कांजीवरम साड़ी भी गिफ्ट के तौर पर लाई थी।
7/7Image Source : Instagram
बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' ऐश्वर्या शर्मा ने पाखी और नील भट्ट ने विराट का किरदार निभाया था। दोनों रील से आज रियल लाइफ कपल बन चुके हैं। कपल 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' में भी साथ नजर आ चुकी हैं।