समुंदर किनारे खाट पर गोविंदा की भांजी ने दिखाई अदाएं, मेहंदी लगाकर बलखाती दिखीं आरती सिंह
समुंदर किनारे खाट पर गोविंदा की भांजी ने दिखाई अदाएं, मेहंदी लगाकर बलखाती दिखीं आरती सिंह
आरती सिंह को दुल्हन बनने में सिर्फ एक ही दिन बचे हैं। एक्ट्रेस की मेहंदी भी आज हो गई है। एक्ट्रेस ने मेहंदी के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो समुंदर किनारे खाट पर बलखाती नजर आ रही हैं।
Published : Apr 24, 2024 08:49 pm IST, Updated : Apr 24, 2024 08:49 pm IST
1/6Image Source : Instagram
गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस की शादी को अब सिर्फ एक ही दिन बचे हैं। शादी से पहले उनकी मेहंदी का फंक्शन रखा गया, जिसमें एक्ट्रेस आरती खुद ही धूम मचाते नजर आईं।
2/6Image Source : Instagram
आरती ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने पर्पल आउटफिट कैरी किया है। एक्ट्रेस के दोनों हाथ मेहंदी से भरे हुए हैं। इतना ही नहीं आरती सिंह अपनी अदाओं से आग लगा रही हैं।
3/6Image Source : Instagram
आरती सिंह ने बीच साइट लोकेशन पर अपनी मेहंदी का फंक्शन रखा था, जिसमें परिवार के सभी लोगों से लेकर उनके दोस्त-यार शामिल हुए। इस दौरान एक्ट्रेस के होने वाले पति दीपक चौहान भी साथ मौजूद रहे।
4/6Image Source : Instagram
आरती सिंह ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'असीमित आकाश के नीचे अपने सपनों को जी रहा हूं, सपने जो मैंने वर्षों से देखे हैं! मेरी मेहंदी के दिन, ऐसा लग रहा है अभी भी सपने में ही हूं।'
5/6Image Source : Instagram
सामने आई इन तस्वीरों में वो खाट पर बैठकर समुंदर किनारे अपनी तस्वरीरें क्लिक करा रही हैं। उनका स्टाइल काफी यूनिक है। वो हर तस्वीर में अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। उनका आउटफिट और मेकअप पूरी तरह से उन पर जच रहा है।
6/6Image Source : Instagram
बता दें, गोविंदा की सगी भांजी, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की रिश्ते में सगी बहन और कश्मीरा शाह की ननद कहलाने वाली एक्ट्रेस आरती सिंह बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी कर रही हैं, जिनका फिल्मी दुनिया से कोई नाता नहीं है और वो अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।