1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेलीविजन
  4. #Mishbir आज भी है लोगों को पसंदीदा जोड़ी, जब टीवी स्क्रीन पर चला शहीर शेख-रिया शर्मा का जादू

#Mishbir आज भी है लोगों को पसंदीदा जोड़ी, जब टीवी स्क्रीन पर चला शहीर शेख-रिया शर्मा का जादू

Published : Nov 27, 2020 08:32 pm IST,  Updated : Nov 27, 2020 08:32 pm IST
अबीर राजवंश और मिष्टी अग्रवाल के रूप में शहीर शेख और रिया शर्मा को दर्शकों का खूब प्यार मिला। स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हो चुके सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के ' में दोनों लीड रोल प्ले करते थे।
1/10 Image Source : INSTAGRAM- @mishbeer_best

अबीर राजवंश और मिष्टी अग्रवाल के रूप में शहीर शेख और रिया शर्मा को दर्शकों का खूब प्यार मिला। स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हो चुके सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के ' में दोनों लीड रोल प्ले करते थे।

दोनों की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी बन गई थी, तभी तो जब शो स्टार प्लस से ऑफएयर हुआ तो फैंस काफी नाराज हुए थे, सोशल मीडिया पर कई दिन तक लोगों ने इसका विरोध किया।
2/10 Image Source : INSTAGRAM- @mishbeer_best

दोनों की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी बन गई थी, तभी तो जब शो स्टार प्लस से ऑफएयर हुआ तो फैंस काफी नाराज हुए थे, सोशल मीडिया पर कई दिन तक लोगों ने इसका विरोध किया।

अबीर शो में मिष्टी को एंग्री चोरनी बुलाता था, वहीं मिष्टी अपने अबीर को अजीब राजवंश कहती थी। दोनों की प्यार भरी बातें और रोमांस दर्शकों को अब भी याद आता है तभी तो अभी भी इंस्टाग्राम पेज पर दोनों की तस्वीरें फैंस शेयर करते हैं और उन्हें याद करते हैं।
3/10 Image Source : INSTAGRAM- @mishbeer_best

अबीर शो में मिष्टी को एंग्री चोरनी बुलाता था, वहीं मिष्टी अपने अबीर को अजीब राजवंश कहती थी। दोनों की प्यार भरी बातें और रोमांस दर्शकों को अब भी याद आता है तभी तो अभी भी इंस्टाग्राम पेज पर दोनों की तस्वीरें फैंस शेयर करते हैं और उन्हें याद करते हैं।

शो में अबीर राजवंश का रोल प्ले करने वाले एक्टर शहीर शेख ने कोर्ट मैरिज कर ली है। शहीर ने बालाजी फिल्म्स की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रुचिका कपूर से शादी की है। दोनों ने सादगी भरी शादी की और सोशल मीडिया पर रुचिका ने तस्वीर शेयर करके इसकी पुष्टि कर दी।
4/10 Image Source : INSTAGRAM- @mishbeer_best

शो में अबीर राजवंश का रोल प्ले करने वाले एक्टर शहीर शेख ने कोर्ट मैरिज कर ली है। शहीर ने बालाजी फिल्म्स की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रुचिका कपूर से शादी की है। दोनों ने सादगी भरी शादी की और सोशल मीडिया पर रुचिका ने तस्वीर शेयर करके इसकी पुष्टि कर दी।

शहीर के माता-पिता जम्मू में हैं इसलिए वो शादी में शरीक नहीं हो सके, क्योंकि इस वक्त कोविड का खतरा बहुत ज्यादा है इसलिए वे नहीं आए, मगर शहीर की मां की कमी पूरी की टीवी की दिग्गज अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर ने। सुप्रिया दोनों की शादी में पहुंची थीं और उन्हें सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। 
5/10 Image Source : INSTAGRAM- @mishbeer_best

शहीर के माता-पिता जम्मू में हैं इसलिए वो शादी में शरीक नहीं हो सके, क्योंकि इस वक्त कोविड का खतरा बहुत ज्यादा है इसलिए वे नहीं आए, मगर शहीर की मां की कमी पूरी की टीवी की दिग्गज अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर ने। सुप्रिया दोनों की शादी में पहुंची थीं और उन्हें सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। 

शादी के बाद शहीर और रुचिका जम्मू के लिए रवाना हो गए जहां शहीर के माता पिता रहते हैं। दोनों ने यहां पहुंचकर माता-पिता से आशीर्वाद लिया।
6/10 Image Source : INSTAGRAM- @mishbeer_best

शादी के बाद शहीर और रुचिका जम्मू के लिए रवाना हो गए जहां शहीर के माता पिता रहते हैं। दोनों ने यहां पहुंचकर माता-पिता से आशीर्वाद लिया।

शहीर ने महाभारत में अर्जुन का रोल प्ले किया था, जिससे उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली। 
7/10 Image Source : INSTAGRAM- @mishbeer_best

शहीर ने महाभारत में अर्जुन का रोल प्ले किया था, जिससे उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली। 

इसके बाद शहीर कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और नव्या सीरियल में नजर आए, जहां एक बार फिर उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।
8/10 Image Source : INSTAGRAM- @mishbeer_best

इसके बाद शहीर कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और नव्या सीरियल में नजर आए, जहां एक बार फिर उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।

इसके बाद शहीर रिया शर्मा के साथ सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में नजर आए। ये सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का स्पिन ऑफ था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया।
9/10 Image Source : INSTAGRAM- @mishbeer_best

इसके बाद शहीर रिया शर्मा के साथ सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में नजर आए। ये सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का स्पिन ऑफ था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया।

लोगों के दिलों में अबीर और मिष्टी हमेशा के लिए याद रह गए हैं, इतना प्यार बहुत कम टीवी स्टार को नसीब होता है जो इन सितारों के हिस्से आया है।
10/10 Image Source : INSTAGRAM- @mishbeer_best

Advertisement