टीवी एक्ट्रेस हिना खान 2 अक्टूबर को 33 साल की हो रही हैं। जन्मदिन से पहले हिना खान ने सोशल मीडिया पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। हिना खान की ये तस्वीरें फोटोशूट की हैं, जो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।
ब्लैक और गोल्डन ड्रेस में हिना खान बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। हिना की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
हिना खान ने आज बिग बॉस के लिए भी शूटिंग की। बिग बॉस 14 में हिना खान कुछ दिनों के लिए नजर आएंगी।
हिना खान बिग बॉस 10 के फर्स्ट रनर अप थीं। शिल्पा शिंदे ने शो जीता था। बिग बॉस से बाहर आने के बाद हिना खान की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई।
हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत करीब 10 साल पहले स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। इस शो में हिना खान अक्षरा के रोल में नजर आई थीं। हिना ने इस यादगार रोल के साथ लोगों के दिलों में जगह बना ली। हिना ने 8 साल ये शो किया और फिर वो खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस में नजर आईं।
हिना खान ने कान फिल्म फेस्टिवल में भी वॉक किया, और लोगों को हैरान कर दिया।
हिना खान ने इस बीच कुछ म्यूजिक वीडियो, वेब सीरीज और ओटीटी फिल्म्स में भी नजर आईं।
हिना खान को हमारी तरफ से भी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं