बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली 'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि शहनाज गिल ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रेड एंड ब्लैक कलर के आउटफिट में उनका नया अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अपने नए फोटोशूट में शहनाज बेहद स्टनिंग लग रही हैं।
फैंस का कहना है कि शहनाज इस लुक में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। उनके पोस्ट को आधे घंटे में ही हजारों लोगों ने लाइक कर दिया है।
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। उनकी फोटोज या उनसे जुड़ी कोई खबर देखते ही देखते वायरल हो जाती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज 'हौसला रख' पंजाबी फिल्म में दिखाई देंगी, जिसमें दिलजीत दोसांझ सहित अन्य कलाकार भी हैं। उन्होंने कनाडा में इसकी शूटिंग की थी।
शहनाज के नए प्रोजेक्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुए थे, जो खूब वायरल हुए।
शहनाज ने हाल ही में ब्लू रंग के आउटफिट में भी फोटोशूट कराया था। जिसे देखकर फैंस ने उन्हें 'तितली' कहा था।