Published : Oct 18, 2022 07:47 pm IST, Updated : Oct 18, 2022 08:13 pm IST
1/9Image Source : instagram/ Vaishali Thakkar
Vaishali Takkar Lifestyle: टीवी इंडस्ट्री की चुलबुली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) ने महज 29 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। वो बेहद ज़िंदादिल और खुशमिज़ाज इंसान थीं।
2/9Image Source : instagram/ Vaishali Thakkar
वैशाली ठक्कर ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस महीने उन्होंने 16 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
3/9Image Source : instagram/ Vaishali Thakkar
वैशाली ज़िंदादिल लड़की थीं, 29 साल की उम्र में ही वो अपनी एक पहचान बना चुकी थीं। ऐसे में उनकी आत्महत्या करने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया।
4/9Image Source : instagram/ Vaishali Thakkar
वैशाली सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव थीं। अक्सर वो अपनी लाइफ से जुड़ी तस्वीरें वहां शेयर करती रहती थीं, इन तस्वीरों को देखकर ही पता चलता था कि वो ज़िंदगी को भरपूर जीने वाली लड़की हैं।
5/9Image Source : instagram/ Vaishali Thakkar
वैशाली ठक्कर ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बाद सीरियल 'सुसराल सिमर का' में काम किया। इस सीरियल में भी उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
6/9Image Source : instagram/ Vaishali Thakkar
वैशाली को घूमना-फिरना बहुत पसंद था। वो अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी ट्रेवलिंग से जुड़ी वीडियो और तस्वीरों को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती थीं।
7/9Image Source : instagram/ Vaishali Thakkar
वैशाली बहुत ज़्यादा ग्लैमरस थीं और अपने लुक और स्टाइल के साथ वो हमेशा एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती थीं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर तरह के ड्रेसेस में वो बला की खूबसूरत लगती थीं।
8/9Image Source : instagram/ Vaishali Thakkar
वैशाली की ड्रेसिंग सेंस भी बेहद कमाल की थी। वो बेहद स्टाइलिश थीं और अपने ड्रेसिंग की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती थीं।
9/9Image Source : instagram/ Vaishali Thakkar
वैशाली को इंस्टाग्राम पर 5 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं तो वहीं यूट्यूब पर भी उनके हजारों सब्सक्राइबर हैं।