Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में धर्म संकट में फंसेगा अरमान, अभिरा की मौत बनेगी तमाशा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में धर्म संकट में फंसेगा अरमान, अभिरा की मौत बनेगी तमाशा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा की मौत की वजह जानकार अरमान को जबरदस्त झटका लगेगा। इस बात को लेकर रूही घर में बहुत बड़ा तमाशा करती है और विद्या गिरगिट तरह अपना रंग बदलते दिखाई देने वाली है। इतना ही नहीं विद्या परिवार के सामने अभिरा से माफी मांगेगी।
Published : Oct 21, 2024 11:52 am IST, Updated : Oct 21, 2024 11:52 am IST
1/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा की मौत की वजह जानकार अरमान को जबरदस्त झटका लगेगा। इस बात को लेकर रूही घर में बहुत बड़ा तमाशा करती है और विद्या गिरगिट तरह अपना रंग बदलते दिखाई देने वाली है। इतना ही नहीं विद्या परिवार के सामने अभिरा से माफी मांगेगी।
2/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला की धमाकेदार केमिस्ट्री ने राजन शाही द्वारा निर्मित शो को दर्शकों की पहली पसंद बना दिया है। अरमान और अभिरा की भूमिका निभा रहे इस टीवी कपल की लाइफ में बहुत बड़ा तूफान आने वाला है, जिसके बाद सभी के होश उड़ाने वाले हैं। शुरुआत में, उनकी शादी के नाटक ने सभी का मनोरंजन किया। अब उनके पहले बच्चे के जन्म के बाद तमाशा होगा।
3/7Image Source : X
अरमान और अभिरा ने कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की थी और पोद्दार परिवार को इसके बारे में जब पता चला था तो रूही ने दोनों को अलग करने का प्लान बनाया था। वहीं एक बार फिर रूही अभिरा-अरमान को बर्बाद करने के लिए घर में सब को भड़कते नजर आने वाला ही है। कावेरी जब उनका सपोर्ट करेगी तो रूही अपने बच्चे के बाहने खूब हंगामा करेगी। अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अरमान और अभिरा प्रेग्नेंसी ट्रैक के दौरान धर्म संकट में फंसे दिखाई देने वाले हैं।
4/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स अपनी कहानी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। अभिरा (समृद्धि शुक्ला) प्रेग्नेंट है। हालांकि, उसकी प्रेग्नेंसी जोखिम भरी है। शादी से पहले, पोद्दार परिवार को पता चला कि अभिरा-अरमान के पिता बनने के सपने को पूरा नहीं कर पाएगी। इसीलिए विद्या ने अपना सुर बदल दिया और इस शादी का विरोध किया।
5/7Image Source : X
वह अभी भी अभिरा से शादी करने के लिए अरमान (रोहित पुरोहित) से नाराज और गुस्से में है, लेकिन अब अभिरा प्रेग्नेंट है तो कहानी में नया मोड़ देखने को मिलने वाला है जब सभी किरदार पलटने वाले हैं।
6/7Image Source : X
प्रेग्नेंट होने की सच्चाई अभिरा-अरमान को बताने वाली है, लेकिन अरमान को ये सच डॉक्टर से पता चलता है और ये भी पता चलता है कि अभिरा की मौत होने वाली है। जी हां, डॉक्टर उसे बताते हैं कि अभिरा बच्चे को जन्म देने के बाद दुनिया को अलविदा कह देगी। डॉक्टर अरमान से अभिरा का दोगुना ख्याल रखने को कहता है। ये सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
7/7Image Source : X
रूही के घर में नाटक करने के दौरान गुस्से में कावेरी और अरमान, अभिरा की प्रेग्नेंसी के बारे में बात देगे। ये सुनते ही सब चौंक जाएंगे और खुशखबरी सुनते ही विद्या की आंखें नम हो जाती है। वह अरमान-अभिरा से अपनी गलती की माफी मांगती है। अभिरा के लिए सबका प्यार देख रूही जल भून जाएगी। वहीं अरमान उसे इस बच्चे को जन्म न देने के लिए कहता है क्योंकि वो नहीं चाहता कि लोग ये बोले की अभिरा की मौत की वजह उनका बच्चा था।