Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा हुई किडनैप, एक साथ 3 जिंदगियां होंगी बर्बाद
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा हुई किडनैप, एक साथ 3 जिंदगियां होंगी बर्बाद
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में खुलासा होने वाला है कि अभिरा को किसने किडनैप किया है। हमने पहले बताया था कि अभिरा का अपहरण कर लिया जाएगा और अरमान से शादी नहीं हो पाती है।
Published : Aug 11, 2024 08:12 pm IST, Updated : Aug 11, 2024 08:15 pm IST
1/6Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जबरदस्त ड्रामा होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में आपको अभिरा-अरमान की शादी टूटते हुए दिखाई देने वाली है। वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि अभिरा शादी के पहले ही किडनैप हो जाती है।
2/6Image Source : Instagram
लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपने दर्शकों को दिलचस्प मोड़ और उतार-चढ़ाव से एंटरटेंन कर रहा है। मेकर्स हाई-वोल्टेज ड्रामा को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड्स में अभी बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है।
3/6Image Source : Instagram
अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलने वाला है कि अभिरा का किडनैप करने वाले का खुलासा होने वाला है। बता दें कि रूही नहीं बल्कि अभिरा का अपहरण किसी और ने कराया है, जिसका नाम सुन आपके होश उड़ने वाले हैं।
4/6Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा का अपहरण कोई और नहीं बल्कि दादी सा करवाती है। ये जानकार अरमान और पूरी पोद्दार परिवार को जबरदस्त झटका लगता है।
5/6Image Source : Instagram
अपकमिंग एपिसोड में, दादी सा द्वारा अभिरा का अपहरण किए जाने के बाद एक बड़ा ड्रामा सामने आएगा। घटनाओं का यह चौंकाने वाला मोड़ ठीक उसी समय होगा जब अरमान मंदिर में अपनी शादी की तैयारी कर रहा होगा। अभिरा के अपहरण की खबर पाकर अरमान और पोद्दार का परिवार दंग रह जाएगा।
6/6Image Source : Instagram
सस्पेंस को और बढ़ाते हुए, अरमान को पता चलेगा कि अभिरा का फोन लोकेशन पोद्दार हाउस में ट्रैक किया गया है, जिससे चौंकाने वाला खुलासा होता है कि अपहरण के पीछे दादी सा का हाथ है। हर किसी के मन में यह सवाल है जब उन्हें पता चलेगा कि अपहरण में दादी सा का हाथ है तो अरमान और अभिरा कैसे रिएक्ट करते हैं।