Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-अभिरा के बाद ये शख्स होगा बर्बाद, आएगा ये धांसू ट्विस्ट
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-अभिरा के बाद ये शख्स होगा बर्बाद, आएगा ये धांसू ट्विस्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दादी सा अरमान-अभिरा की शादी करने के लिए मना जाएगी और उनके लिए एक शानदार शादी का आयोजन करेंगी। वहीं रूही रोहित को तीज के दिन खत्म करने का प्लान बनाएगी।
Published : Aug 14, 2024 07:40 pm IST, Updated : Aug 14, 2024 07:40 pm IST
1/7Image Source : Instagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में रूही तीज के दौरान रोहित को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते दिखाई देने वाली है। वह अनजाने में उसके झांसे में आ जाता है क्योंकि उसे लगता है कि वह सच में उसकी परवाह करने लगी है।
2/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जबरदस्त नए ट्विस्ट आने वाले हैं, जिन्हें देख आपके होश उड़ने वाले हैं। अपकमिंग एपिसोड में तीज उत्सव के दौरान आपको हैरान कर देने वाला ड्रामा देखने को मिलेगा। आने वाले एपिसोड में कई चुनौतियां और दिल टूट देने वाली घटनाएं भी देखने को मिलेगा।
3/7Image Source : Instagram
वहीं अपकमिंग एपिसोड में रूही-रोहित को अपने धोखे के जाल में फंसाने की कोशिश में सफल हो जाएगी। दर्शकों को देखने को मिलेगा कि जब पूरा परिवार तीज मनाने के लिए इकट्ठा होता है तो माहौल खुशी का बन जाता है। हर कोई अच्छे कपड़े पहने जश्न में शामिल हो जाता है।
4/7Image Source : Instagram
वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पतियों द्वारा अपनी पत्नियों को पानी पिलाकर उनका व्रत खोलने की परंपरा को भी बहुत अच्छे से पेशा किया जाएगा। तीज के दिन शो के कपल तीज पर रोमांस का तड़का लगाते दिखाई देने वाले हैं। जहां अरमान-अभिरा का व्रत खोलने के लिए तैयार होता है। वहीं स्पॉटलाइट रूही और रोहित पर होगी।
5/7Image Source : Instagram
रूही अपने पत्ते सही से खेलती है और रोहित से प्यार करने का दिखावा करती है, जिससे वह पूरी तरह से हैरान हो जाता है। वहीं पूरा परिवार रूही के असली इरादों से अभी तक अनजान है। रूही सबको दिखाने के लिए रोहित संग अलग-अलग रोमांटिक पोज में तस्वीरें क्लिक करती है।
6/7Image Source : Instagram
रूही अपने छिपे हुए इरादों को छिपाते हुए रोहित से लाड़-प्यार करती है। रूही अपने प्लान में सफल हो जाती है। क्योंकि रोहित उसके जाल में भी फंस जाता है। रोहित-रूही के सच्चे प्यार पर विश्वास करते हुए उसका व्रत खोलता है। वह उसे खाना खिलाता है और पानी पिलाता है, यह सोचकर कि रूही ने उसके लिए सच्चे प्यार के कारण तीज का व्रत रखा है। उसे नहीं पता कि रूही उसे अपनी का इस्तेमाल करती है।
7/7Image Source : Instagram
अभिरा-अरमान के बाद रूही अब रोहित की जिंदगी को बर्बाद करने की कसम खाती है। वह उसे रोज किसी न किसी तरह परेशान करती और अरमान से दूर करने की कोशिश करती है। धोखे और दिल के दर्द से भरा यह इमोनशल रोलरकोस्टर बहुत शानदार होने वाला है।