Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-अभिरा के घर में बजेगी शहनाई, रूही बनेगी तमाशा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-अभिरा के घर में बजेगी शहनाई, रूही बनेगी तमाशा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दादी सा, अरमान और अभिरा की शादी की तैयारी करते हुए दिखाई देने वाली है। शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिसे रूही और रोहित की जिंदगी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है।
Published : Aug 08, 2024 08:11 pm IST, Updated : Aug 08, 2024 08:11 pm IST
1/8Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में बहुत बड़ा जश्न देखने को मिलने वाला है। वहीं रूही का असली चेहरा भी सब के सामने आने वाला है। दर्शकों को इस शो की कहानी और नई स्टार कास्ट बहुत पसंद आ रही है। वहीं अक्षरा-अभिमन्यु के बाद अब अरमान-अभिरा की जोड़ी ने टीआरपी में धूम मचा दी है।
2/8Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है, जिसकी वजह से दर्शक हर नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि आगे आने वाले रोमांचक मोड़ और उतार-चढ़ाव का खुलासा हो सके। आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अरमान-अभिरा की शादी को लेकर बात होगी।
3/8Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में, रोहित अपने भाई अरमान की एक बार फिर से अभिरा के साथ शादी करने की दादी सा से मांग करते दिखाई देने वाला है। उसे पहले दोनों भाइयों में रूही की वजह से बहुत खतरनाक लड़ाई देखने को मिलने वाली है।
4/8Image Source : Instagram
वहीं रोहित और अभिरा की लड़ाई के बीच अरमान आता है और अपनी पत्नी को सपोर्ट करते दिखाई देता है, लेकिन रोहित किसी को कुछ नहीं बोलने देता है। वह अपनी और रूही की जिंदगी का तमाशा बनाने के लिए अरमान को दोषी ठहराता है।
5/8Image Source : Instagram
यह टकराव एक तीखी बहस कब बन जाती है किसी को पता नहीं चलता है, जिसमें अरमान, रोहित को डांटता है और अभिरा-अरमान का पक्ष लेती है। इस बीच, रूही और रोहित अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास करते दिखाई देंगे।
6/8Image Source : Instagram
रूही को जब अरमान-अभिरा के साथ डेट के बारे में पता चलता है तो वो रोहित के लिए एक सरप्राइज प्लान करती है, जिसे अरमान-अभिरा की डेट बर्बाद हो जाए और उनमें दूरी आ जाए। अपकमिंग एपिसोड में दादी सा अरमान और अभिरा की शादी की तैयारी करते दिखाई देने वाली है।
7/8Image Source : Instagram
रोहित फर्म में काम करने के लिए दादी सा के सामने शर्त रखता है कि उन्हें अभिरा-अरमान की शादी करनी होगी। वहीं दादी सा न केवल शादी के लिए सहमति देती हैं बल्कि अभिरा को आशीर्वाद भी देती हैं। हालांकि, रूही इस फैसले से हैरान रह जाएगी क्योंकि अरमान ही उसके लौटने का कारण है।
8/8Image Source : Instagram
अरमान-अभिरा की शादी से रूही का रिश्ता खतरे में पड़ने वाला है। रूही, अभिरा-अरमान के मिलन में एक बड़ी बाधा बनेगी, जिसके बारे में मनीष को पता चल जाएगा। इसी बीच उसका असली चेहरा सब के सामने आ जाएगा।