Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में रोहित के पहले इस शख्स की टूटेगी शादी! चारों खाने चित होगी रूही
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में रोहित के पहले इस शख्स की टूटेगी शादी! चारों खाने चित होगी रूही
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अरमान, रूही की वजह से अभिरा से अपना रिश्ता तोड़ देता है। वहीं रोहित अपनी पत्नी से गुस्सा हो जाता है और रूही को खूब खरी खोटी सुनाने के बाद उसे तलाक देने का फैसला करता है।
Published : Aug 01, 2024 11:56 am IST, Updated : Aug 01, 2024 11:56 am IST
1/7Image Source : X
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी का शो इन दिनों दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। अभिरा और अरमान की प्यारी सी लड़ाई भी लोगों को बहुत पंसद आ रही है।
2/7Image Source : X
मेकर्स ने शो को जबरदस्त बनाने के लिए अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। अभिरा और अरमान का एक बार फिर रूही की वजह से रिश्ता टूटने वाला है। वे दोनों दूसरी बार शादी करने वाले थे, लेकिन दादी सा और रूही उन्हें साथ नहीं रहने देंगी।
3/7Image Source : X
शो में रोहित की दोबारा एंट्री के बाद अभिरा और अरमान का रिश्ता एक बार फिर नया मोड़ लेने वाला है। अभिरा पोद्दार भाइयों के बीच संबंध सुधारने की पूरी कोशिश कर रही है जबकि रूही रोहित से अलग होना चाहती है। अभिरा, रूही को रोहित से तलाक लेने में मदद करती है और अरमान को यह पसंद नहीं आता है।
4/7Image Source : X
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रूही जब अरमान को देखती है तो रोहित को गुस्सा आता है और वो उसे दूर रहने के लिए कहते है। इतना ही नहीं वो अपनी पत्नी पर भड़कते हुए भी दिखाई देता है। रोहित (रोमित राज) रूही से कहता है कि उसे उसकी झूठी चिंता और उसके झूठे प्यार की उसको जरूरत नहीं है।
5/7Image Source : X
वह उसे अरमान के पास जाने के लिए कहता है। वह कहता है कि वह अब उसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। रोहित उससे कहता है कि वह उससे थक गया है और वह जानता है कि वह अरमान (रोहित पुरोहित) के साथ रहना चाहती है, न कि उसके साथ। उसने यहां तक कहा कि जिस तरह से वह बेशर्मी से अरमान को घूरती है, उससे वह चिढ़ जाता है।
6/7Image Source : X
खैर, रोहित-रूही को माफ करने से इनकार कर देता है और कहता है कि अब वह उसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। वह उसकी जिदगी और पोद्दार घराने में बहू के तौर पर अपनी जगह खो चुकी है। रोहित उसे उससे दूर रहने के लिए कहता है और सभी को चौंका देता है। रोहित के परिवार को उसके लिए बुरा लगता है।
7/7Image Source : X
अभिरा-अरमान वहां से चले जाते हैं। वहीं हैरानी की बात ये कि रोहित के खिलाफ कोर्ट में रूही का साथ देने के बाद अरमान-अभिरा का रिश्ता टूटता हुआ दिखाई देता है। वह उस पर गुस्सा करता है। क्या अभिरा उसे अपनी प्रेग्नेंसी की खबर बताएगी? क्या रूही अरमान को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मजबूर करेगी?