शॉर्ट ड्रेस में मुंबई की सड़कों पर मस्ती करती दिखीं समृद्धि शुक्ला, कातिलाना पोज में ढाया कहर
शॉर्ट ड्रेस में मुंबई की सड़कों पर मस्ती करती दिखीं समृद्धि शुक्ला, कातिलाना पोज में ढाया कहर
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने किरदार अभिरा के लिए मशहूर अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला ने हाल ही में एक शानदार ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। यहां देखिये टीवी एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं।
Published : Jun 14, 2024 09:16 pm IST, Updated : Jun 14, 2024 09:16 pm IST
1/10Image Source : Instagram
हिट टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा के किरदार के लिए मशहूर समृद्धि शुक्ला ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अभिनेत्री एक वॉयस-ओवर आर्टिस्ट भी हैं और उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स के लिए डबिंग की है।
2/10Image Source : Instagram
समृद्धि शुक्ला उर्फ अभिरा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह हमेशा अपने स्टाइल और फैशन सेंस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचती रहती हैं। वह अपने नए और बोल्ड लुक्स से सोशल मीडिया पर नए फैशन ट्रेंड सेट करती हैं।
3/10Image Source : Instagram
अभिनेत्री ने हाल ही में ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी स्टाइलिश और कूल लुक में नजर आ रही है। टीवी एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
4/10Image Source : Instagram
समृद्धि शुक्ला की फोटोज इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। हाल ही में समृद्धि शुक्ला ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस की कातिल अदाएं देखने लायक हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का लुक देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।
5/10Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें वह रफल्स, वी-नेकलाइन और नाजुक रफल्ड ट्रिम्स के साथ पतली एडजस्टेबल स्ट्रैप वाली फ्लोइंग शॉर्ट ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए के ग्रीन कलर का पन्ना पेंडेंट नेकलेस पहना हुआ है।
6/10Image Source : Instagram
इन तस्वीरों में अभिरा काफी हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप से अपना लुक पूरा किया है। साथ ही उन्होंने एक मैचिंग पन्ना अंगूठी और एक चमकदार हीरे की अंगूठी के साथ अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। अपने लुक को पूरा करते हुए, उन्होंने एक ठाठ जूट स्लिंग बैग कैरी किया।
7/10Image Source : Instagram
समृद्धि शुक्ला ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'वाइल्ड हेयर, वाइल्ड सोल।' अभिनेत्री ने गर्मी से बचने के लिए सनग्लासेस भी पहना था। जैसे ही समृद्धि शुक्ला ने तस्वीरें अपलोड कीं प्रशंसकों ने तारीफों के साथ कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी।
8/10Image Source : Instagram
समृद्धि शुक्ला ने इन फोटोज में अपनी प्यारी सी मुस्कुराहट दिखाई है। एक्ट्रेस की हल्की सी स्माइल इन फोटोज पर चार चांद लगाने का काम कर रही है।
9/10Image Source : Instagram
समृद्धि शुक्ला की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बाताए तो उन्होंने महज 11 साल की उम्र में एक वॉयस-ओवर कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करते हुए हैं एक्ट्रेस ने 'डोरेमोन', 'लिटिल सिंघम', 'छोटा भीम','कृष्णा', 'द पावरपफ गर्ल्स' जैसी कई लोकप्रिय कार्टून सीरीज में अपनी आवाज दी और कई सालों तक काम किया।
10/10Image Source : Instagram
समृद्धि ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 3 के हिंदी वर्जन में एलोइस ब्रिजर्टन की भूमिका के लिए अपनी आवाज दी थी। समृद्धि शुक्ला 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा शर्मा की भूमिका निभा रही है।