Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में इस शख्स की वजह से अरमान-रोहित में होगी महाभारत, अभिरा देगी झटका
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में इस शख्स की वजह से अरमान-रोहित में होगी महाभारत, अभिरा देगी झटका
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में, हम अभिरा को दादी सा पर घर तोड़ने का आरोप लगाते हुए देखेंगे। वहीं रूही की वजह से अरमान-रोहित में महाभारत होने वाली है।
Published : Jul 22, 2024 11:26 am IST, Updated : Jul 22, 2024 11:26 am IST
1/8Image Source : X
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसे देख आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। इतना ही नहीं अपकमिंग एपिसोड में अरमान-रोहित के बीच महाभारत होने वाली है।
2/8Image Source : X
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। यह शो अपनी दिलचस्प कहानी के लिए चर्चा में है। हाल के एपिसोड में, हमने देखा कि अभिरा और अरमान के बीच एक खूबसूरत रोमांटिक सीन देखने को मिलता है। वहीं ये शो अब कभी खुशी कभी गम वाली वाइब्स दे रहा है।
3/8Image Source : X
वहीं शो में अभिरा-अरमान की दूसरी बार शादी टूट जाती है। वहीं रूही दादी सा के बाद अपने पति रोहित को बचा कर सबी का दिल जीत लेती है और फिर से घर में एंट्री करने का मौका ढूंढ लेती है। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा की कैसे रूही एक बार फिर से रोहित के पास आती है।
4/8Image Source : X
हर कोई खुश होता है रोहित वापस आ गया है, लेकिन अरमान को फिर से घर वाले खरी खोटी सुनाने लगाते हैं। वहीं फिर हम देखते हैं कि रोहित जागता है और सभी से मिलता है। हालांकि, वह अरमान को दूर धकेलता है और कहता है कि वह उसका भाई नहीं है। बाद में, रोहित अरमान को सौतेला कहता है और अरमान के लिए अपने परिवार को छोड़ने का पछतावा करता है।
5/8Image Source : X
यह देखकर हर कोई चौंक जाता है और माधव रोहित के खिलाफ अरमान के लिए खड़ा होता है। वहीं दूसरी और अभिरा अपने पति के लिए पूरे परिवार से लड़ाई करते दिखाई देती है। राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि रोहित परेशान हो जाएगा और कहेगा कि अरमान की वजह से माधव कभी उसका पिता नहीं बन सकता।
6/8Image Source : X
ये सुनते ही माधव अपने छोटे बेटे रोहित पर हाथ उठाएगा लेकिन दादी सा उसे रोक देंगी। वह अरमान के खिलाफ रोहित का पक्ष लेंगी। जल्द ही हम देखेंगे कि अभिरा दादी सा से कहेगी कि वह अपने अहंकार के लिए घर न तोड़े वरना उसे पछताना पड़ेगा।
7/8Image Source : X
अभिरा दादी सा से रोहित से बात करने की इजाजत मांगेगी, लेकिन दादी सा उसे इजाजत नहीं देंगी। अभिरा को लगेगा कि सिर्फ दादी सा ही अरमान और रोहित को फिर से एक कर सकती हैं, लेकिन यह एक मुश्किल काम होगा। वहीं अपकमिंग एपिसोड में अरमान-रोहित के बीच रूही की वजह से महाभारत होगी।
8/8Image Source : X
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाली कहानी में नया तमाशा देखने को मिलने वाला है। हालांकि, अभिरा यह सुनिश्चित करने का फैसला करेगी कि अरमान और रोहित फिर से एक हो जाएं और दादी सा की मंशा सफल न हो।