कभी खुशी कभी गम, इन हिंदी टीवी सीरियल की प्रेम कहानी देख हो जाएंगी आंखें नम
कभी खुशी कभी गम, इन हिंदी टीवी सीरियल की प्रेम कहानी देख हो जाएंगी आंखें नम
ये रिश्ता क्या कहलाता है के दिल दहला देने वाले सीन्स से लेकर बेपनाह के इमोशनल उतार-चढ़ाव भरे सफर तक, ये 5 हिंदी टीवी शोज ऐसे है जो आपको रुला देंगे। टीवी सीरियल लवर आज भी शिवांगी जोशी-मोहसिन खान से लेकर जेनिफर विंगेट-हर्षद चोपड़ा तक जैसी रोमांटिक जोड़ी को एक बार फिर साथ देखना चाहते हैं।
Published : Aug 03, 2024 08:50 pm IST, Updated : Aug 03, 2024 08:52 pm IST
1/7Image Source : Instagram
हजारों टीवी शो में से कुछ ही हमारे दिल को छू पातें है और ऐसा इसलिए क्योंकि इन सीरियल में इमोशनल पारिवारिक ड्रामा से लेकर दिल को छू लेने वाले प्यार तक, की कहानी को बहुत अच्छे से दर्शकों के सामने पेश किया जाता है। वहीं कुछ हिंदी टीवी शोज अपनी शानदार कहानी से दर्शकों को रुला देते हैं, जिनमें कभी दुख तो कभी खुशी दिखने को मिलती है।
2/7Image Source : Instagram
शरद मल्होत्रा और कृतिका सेंगर का 2016 में कलर्स टीवी प्रसारित होने वाला 'कसम-तेरे प्यार की' में तनुश्री और ऋषि की लव जर्नी को दिखाया है। बचपन के सबसे अच्छे दोस्त तनु और ऋषि तब अलग हो गए जब ऋषि अपने माता-पिता के साथ अमेरिका चले जाता है, जिन्होंने उन्हें फिर से मिलाने का वादा किया था। वहीं तनु, ऋषि को बचाते हुए मर जाती है और तनुजा के रूप में पुनर्जन्म लेती है। वहीं फिर एक बार अटूट प्रेम की कहानी देखने को मिलती है।
3/7Image Source : Instagram
लंबे समय एंटरटेन कर रहा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कैसे भूल सकते हैं। इस सीरियल की कहानी में कभी दुख तो कभी खुशी देखने को मिलती है। आज भी इस शो की कहानी लोगों को बहुत पसंद आती है। ये शो अपने लीड किरदारों के लिए जाना जाता है जैसे अक्षरा-नैतिक, नायरा-कार्तिक, अक्षरा-अभिमन्यु और अब अभिरा-अरमान।
4/7Image Source : Instagram
यह शो अब अपनी चौथी पीढ़ी की लव स्टोरी पर बेस्ड है। इस शो में दुखद मौतों से लेकर पारिवारिक समस्याओं तक सब कुछ है जो दर्शकों को रुला देता है। इस शो की लव स्टोरी ही इसकी जान है जो लोगों को कहानी से बंधे रखती है।
5/7Image Source : Instagram
जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा अभिनीत शो 'बेपनाह' 2018 में कलर्स टीवी पर प्रसारित हुआ था। इसकी कहानी आदित्य हुड्डा और जोया सिद्दीकी के इर्द-गिर्द घूमती है जब दोनों को उनके पति और पत्नी धोखा देते हैं। शो में दोनों का रोमांस और प्यारी नोकझोंक लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। वहीं रोमांटिक, इमोशनल ड्रामा के अलावा फैमिली नाटक भी देखने को मिलता है।
6/7Image Source : Instagram
शो 'अनुपमा' वनराज, अनुज और अनुपमा के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। ये शो 2020 से स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है। 'अनुपमा' की कहानी, एक ऐसी महिला पर है जिसके पति वनराज ने उसे धोखा दिया है और वह दूसरी शादी अनुज से कर लेती है। इतना ही नहीं इस शो में कई सीन्स ऐसे भी देखने को मिले हैं जो महिलाओं की लाइफ से जुड़े हुए है। इस शो को देख आपकी आंखें नम होना पक्का है।
7/7Image Source : Instagram
स्टार प्लस का मशहूर शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' जो 2013 में प्रसारित हुआ था। बहनों के बीच के प्यारे बंधन को दर्शाता है। करण टैकर, क्रिस्टल डिसूजा, निया शर्मा और कुशाल टंडन लीड रोल में दिखाई दिए थे। मजेदार और इमोशनल सीन्स से इस शो ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। जीविका की शादी से लेकर मानवी के कैंसर तक, शो में ऐसे कई सीन्स हैं जो दर्शकों को आंसू बहाने पर मजबूर कर देता है।